रोडवेज/पनबस कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने किया गेट रैली का आयोजन : आउटसोर्स भर्ती एवं समय पर वेतन न देने पर जताया रोष

by

नंगल 17 जून: पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब की कॉल पर पंजाब रोडवेज/पनबस तथा पीआरटीसी के 27 डिपो के समक्ष गेट रैलियों का आयोजन किया गया।
इस क्रम में नंगल में रोडवेज डिपो के समक्ष गेट रैली के दौरान यूनियन के कोषाध्यक्ष राम दयाल ने कहा कि मौजूदा सरकार अपने वादों को पूरा करने में नाकामयाब हुई है। मुलाजिम हितैषी वादों को पूरा को करने की बजाए उनका रोजगार छीना जा रहा है और समय पर वेतन भी मुलाजिमों को नहीं मिल रहा है। जिसको लेकर रोडवेज मुलाजिमों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े कार्पोरेट घरानों के साथ मिल कर बसों के टाइम टेबल में घपलेबाजी करके विभाग को चूना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी बसों के फ्लीट को बढ़ाए न जाने से सवारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि सरकारी बसों की संख्या कम से कम 10 हजार की जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जान गंवाने वाले मुलाजिमों के आश्रितों को अभी तक कोई सुविधा प्रदान नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मुलाजिमों की बहाली की यकीनी बनाया जाए और वर्कशाप मुलाजिमों को हाई स्केल व सैमी स्किल के आधार पर बनता वेतन जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों से मिलीभगत करके आउटसोर्स भर्ती को प्राथमिकता दी जा रही है।
संगठन के महासचिव सुखराज सिंह तथा मैंबर अमरजीत सिंह ने कहा कि यदि सरकार जल्द बजट रिलीज नहीं करती एवं मैनेजमैंट मुलाजिमों का समय पर वेतन जारी नहीं करती तो संघर्ष प्रक्रिया के तहत 21 जून को 2 घंटे बस स्टैंड बंद रखा जाएगा। इस मौके पर अमरजीत सिंह बैंस, सेवा सिंह, दीदार सिंह, करन सिंह, जसविन्द्र सिंह व निखिल शर्मा विशेष तौर पर मौजूद थे।

फोटो कैप्शन
पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के कार्यरर्ता नंगल डिपो के आगे रोष प्रदर्शन करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षण संस्थानों में तीसरे शनिवार को आयोजित होंगी चुनावी साक्षरता गतिविधियां : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप युवा वर्ग के माध्यम से लक्षित समूह को मतदाता पंजीकरण,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अकेले लड़ेंगे चुनाव – केजरीवाल ने आम आप-कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों पर अरविंद केजरीवाल ने विराम लगा दिया है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर...
article-image
पंजाब

एसबीएस स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस शानो शौकत से मनाया

गढ़शंकर : एसबीएस मॉडल हाई स्कूल , सदरपुर में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर सुरिंदर कौर बैंस व प्रिंसिपल जसप्रीत कौर दुआरा तिरंगा फहराया गया और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता बारे जानकारी...
article-image
पंजाब

दोबारा लगाया जाएगा पक्का मोर्चा अगर पंजाब की सीमा पर हिमाचल में लगे उधोगों ने प्रदूषण फैलाना वंद नही किया तो : लोक बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी

गढ़शंकर : पवन गुरु , पानी पिता, माता धरत महत्त वाकय के संकल्प के साथ विश्व पर्यावरण जागरूकता दिवस पर लोक बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी, मेहिन्दवानी इलाका बीत ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया...
Translate »
error: Content is protected !!