रोहड़ू को 182.87 करोड़ की सौगात : सीएम सुक्खू ने 61 विकास परियोजनाओं के किए लोकार्पण-शिलान्यास

by

25 करोड़ से सिविल अस्पताल में बनेगा 50 बिस्तरों वाला क्रिटिकल केयर ब्लॉक, पेयजल-सिंचाई और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्तार

एएम नाथ /  रोहित जस्वाल।  रोहड़ू/चिड़गांव :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के चिड़गांव स्थित नगर पंचायत मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 182.87 करोड़ रुपये की लागत वाली 61 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। इन परियोजनाओं में पेयजल, सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

सिविल अस्पताल रोहड़ू में 50 बिस्तरों का क्रिटिकल केयर ब्लॉक

मुख्यमंत्री ने सिविल अस्पताल रोहड़ू में 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं जिला एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला की आधारशिला रखी। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखा में 3.54 करोड़ रुपये के विज्ञान ब्लॉक तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोडरा में 4.93 करोड़ रुपये के भवन का भी शिलान्यास किया।

पेयजल और सिंचाई योजनाओं को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री ने चिड़गांव तहसील की विभिन्न पंचायतों के लिए करीब 11.36 करोड़ रुपये की तीन पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें कुलगांव के बडियारा, भंाफड के चिल्लाला तथा संधा-भोंडा और आसपास के क्षेत्रों के लिए घरेलू नल कनेक्शन एवं उठाऊ पेयजल योजनाएं शामिल हैं।

बागवानी भूमि की सिंचाई के लिए शेखल में 4.75 करोड़ रुपये और जांगला पंचायत के कुलगांव क्षेत्र में 8.02 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजनाओं का भी लोकार्पण किया गया।

सड़कों के निर्माण और उन्नयन पर जोर

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में कई सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें कुलगांव संपर्क सड़क, जलोह-गाड़ सड़क, शील-सौंघी-मंडला सड़क, चेणू-बलासन सड़क, मेलठी और टिक्करी गांव संपर्क सड़क सहित कई मार्ग शामिल हैं।

इसके साथ ही खशधार-जाखी, भमवाड़ी-मंघारा, झलवाड़ी-भमवाड़ी, धमवाड़ी-गोकस्वाड़ी, आंध्रा-बाग्गी, गोंसारी-गोकस्वाड़ी, कितरवाड़ी, जिशकून, जारकोट तथा नरसरी-डलगांव सहित विभिन्न सड़कों के उन्नयन एवं निर्माण कार्यों को भी गति दी गई।

दर्जनों संपर्क सड़कों का होगा निर्माण व मरम्मत

कार्यक्रम के दौरान रोहड़ू और चिड़गांव क्षेत्र की पंचायतों में अनेक छोटी संपर्क सड़कों, एंबुलेंस मार्गों, पुलियों, सोलिंग, मेटलिंग-टारिंग तथा मरम्मत कार्यों की आधारशिलाएं भी रखी गईं।

इनमें कुटाड़ा, बनोटी, बडियारा-नंदला, मगवाणी, ब्राल, मचोटी, ककोई, सराईधार, कनेवरा खड्ड, तोड़सा-शागली, टिक्करी, थलातर, चमराड़ा, मेलारी, कटमोरी, गढ़ोली, मंछाड़ा, कुली, जाखड़-बेशलारल-थापलीधार, पुजारली-सितली-मदिधार, सुआन, बौली-धारकुली, खशकंडी, ब्रटेली, डलगांव-माकड़ी-प्रेमनगर और पडानाला सहित कई मार्ग शामिल हैं।

बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूरा होने से रोहड़ू क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क बेहतर होने से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और क्षेत्र के समग्र सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि विभिन्न पेयजल योजनाओं के पूरा होने से संबंधित गांवों के लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और विश्वसनीय पेयजल उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकार के मदद वाले हाथ और अपनों के साथ ने बदली उर्मिला की तकदीर

  स्वयं सहायता समूह से जुड़कर शुरू किया फास्ट फूड उद्यम, हर माह कर रही 20 हजार रुपए की कमाई थोड़ा सा उत्साह, अपनों का साथ और सरकार का मदद वाला हाथ। इन तीनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन दृष्टि बिलासपुर का पायलट चरण शुरू : 1 सितंबर से पूरे जिले में होगा व्यापक स्क्रीनिंग अभियान

डियारा में 52 बच्चों की हुई आंखों की जांच, 11 बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या मिली एएम नाथ।  बिलासपुर, 18 अगस्त: बच्चों में आंखों से संबंधित समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

“नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के लिए दौड़ा हरोली, उप मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंड़ी “

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में सामाजिक जन जागरूकता को लेकर किए जा रहे विविध आयोजनों के क्रम में सोमवार को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति जागरूकता मैराथन कराई गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुरुष एवं महिला वार्डर के पदों को भरने के लिए 28 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा—अरुण शर्मा

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में 12 बजे से शुरू होगी परीक्षा,  अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2628852 से किया जा सकता है संपर्क एएम नाथ। चंबा, 23 जुलाई :  एसडीएम एवं अधीक्षक कारागार चंबा...
Translate »
error: Content is protected !!