लंबेड़ा की 35 महिलाओं ने सीखी मशरूम की खेती

by
रोहित जसवाल।  हमीरपुर 30 जनवरी। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा गांव लंबेड़ा की महिलाओं के लिए आयोजित मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में गांव की 35 महिलाओं ने मशरूम की खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी हासिल की।
शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए जिला अग्रणी प्रबंधक टशी नमग्याल ने प्रतिभागी महिलाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं घर में ही मशरूम का उत्पादन शुरू कर सकती हैं या अपने उद्यम स्थापित कर सकती हैं। स्वयं सहायता समूहों का गठन करके भी महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार चला सकती हैं। इसमें आरसेटी और विभिन्न बैंक भी उनकी भरपूर मदद करेंगे। जिला अग्रणी प्रबंधक ने महिलाओं को बैंकों की ऋण योजनाओं, बीमा योजनाओं, अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा डिजिटल बैंकिंग के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी महिलाओं का मूल्यांकन ईडीपी के मूल्यांकनकर्ता रविंद्र शर्मा और देवी राम द्वारा किया गया।
समापन अवसर पर आरसेटी के फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट, स्किल टेªनर सेवानिवृत्त उपनिदेशक विद्यासागर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए तथा शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेस्क्यू ऑपरेशनों के तैयार किए होमगार्ड्स और अन्य वॉलंटियर्स : DC अमरजीत सिंह

डीडीएमए ने कोलकाता और पौंग डैम में करवाए डाइविंग और वाटर सेफ्टी रेस्क्यू कोर्स उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने प्रतिभागियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र एएम नाथ। हमीरपुर :  बाढ़, जल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नाबालिगा के साथ हुए दुष्कर्म के बाद बच्ची का जन्म देने के मामले में एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 20 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस ने 15 वर्षीय लड़की के बयान पर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में हरप्रीत सिंह उर्फ ​​मिंटू पुत्र राम सरूप निवासी गांव सौली, थाना गढ़शंकर को गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य मंडी संसदीय क्षेत्र में रिकार्ड मतों से जीतेगें : पैसे के दम पर लोकतंत्र की हत्या करने वाले षड्यंत्रकारी जल्द ही सलाखों के पीछे – सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला, 19 अप्रैल :   मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर है और मजबूत है और वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी नगर निगम चुनाव से पहले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन एवं मतदाता सूची की हो जांच – डॉ. संदीप सचदेवा

बद्दी, 24 जून (तारा) : भाजपा विधि प्रकोष्ठ दून मंडल के संयोजक एवं पूर्व पार्षद डॉ. संदीप सचदेवा ने हिमाचल प्रदेश में बाहरी व्यक्तियों की बढ़ती आवाजाही, अवैध कब्जों और अवैध निर्माण के मामलों...
Translate »
error: Content is protected !!