लकड़ी तस्करी कर रहे 10 वाहन पकड़े : खैर और अन्य पेड़ों की लकड़ी लदी थी, पुलिस ने शिकायतों के आधार पर किए मामले दर्ज

by

एएम नाथ। अंब ; वन विभाग ने लकड़ी तस्करी कर रहे 10 वाहनों को पकड़ा है, जिसमें खैर और अन्य पेड़ों की लकड़ी लदी पाई गई। बताया जा रहा है कि लकड़ी को पंजाब लेकर जाया जा रहा था। वन विभाग की अंब टीम ने उक्त कार्रवाई अमल में लाई है। वन विभाग ने पुलिस के पास इसकी शिकायत भी सौंपी है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। एक सप्ताह के भीतर वन विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी वन विभाग ने गगरेट और अंब में एक दर्जन के करीब वाहनों को लकड़ी तस्करी करते हुए दबोचा था।
जानकारी के अनुसार वन विभाग अंब रेंज की टीम ने कान्हा राम के नेतृत्व में नाके के दौरान खैर से लदे एक वाहन को पकड़ा है। वन खंड अधिकारी गगरेट अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि टीम ने शनिवार सुबह पांच बजे अंबोटा और संघनई की सीमा के पास गुज्जर खडड रोड पर संयुक्त नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सुबह आठ बजे एक पिकअप ट्राला आया, जिसे जांच के लिए रोका गया। लेकिन ट्राला चालक ने गाड़ी को रोकने के बजाय भगा लिया। इसके बाद टीम की ओर से ट्राला का पीछा कर भंजाल के पास उसे दबोच लिया गया। गाड़ी की चेकिंग की गई तो उसमें खैर की लकड़ी भरी हुई थी। पुलिस ने गाड़ी चालक शकीन मोहम्मद निवासी संघनई के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा वन विभाग की टीमों द्वारा अन्य स्थानों पर नाके के दौरान आठ गाडिय़ों को पकड़ा गया। इन सभी वाहनों को टटेहड़ा स्थित स्टोर पर पहुंचाया गया है।
उधर, वन मंडलाधिकारी सुशील राणा ने बताया कि वन विभाग की टीमों ने संघनई और अंब में नाके के दौरान खैर व अन्य लकड़ी से भरे 10 वाहनों को पकड़ा है। सभी वाहनों को जब्त कर टटेहड़ा स्थित वन विभाग के स्टोर में पहुंचाया गया है। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने वन विभाग की अलग-अलग शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए हैं। इस संबंध में जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चम्बा में हुआ पोषण माह का आगाज

एएम नाथ। चम्बा : जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन पर आर आर भारद्वाज बाल विकास परियोजना अधिकारी सलूणी की अध्यक्षता में पोषण माह 2025 का आगाज किहार में किया गया। जिसमे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार के राह अब अब हिमाचल सरकार : 200 शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट के दौरान सिंगापुर के स्कूलों में भेजेगी

एएम नाथ । शिमला : पंजाब सरकार के बाद अब हिमाचल प्रदेश क सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 200 शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट के दौरान सिंगापुर के स्कूलों में भेजेगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएचआरसी के स्पेशल मॉनीटर बालकृष्ण गोयल ने किया बाल आश्रम सुजानपुर का निरीक्षण

हमीरपुर 19 मार्च :   बाल अधिकारों और बुजुर्गों से संबंधित मामलों के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में स्पेशल मॉनीटर के रूप में नियुक्त बालकृष्ण गोयल ने हमीरपुर जिले के अपने दो दिवसीय दौरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में “स्टूडेंट डे” के उपलक्ष्य पर व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शनिवार को “स्टूडेंट डे” के उपलक्ष्य पर व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ और कॉमर्स सोसाइटी...
Translate »
error: Content is protected !!