लक्षद्वीप के पर्यटन अध्ययन के बाद हिमाचल विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने किए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति, जिसकी अध्यक्षता राकेश कालिया कर रहे हैं, ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा कर वहां उपलब्ध पर्यटन गतिविधियों एवं पर्यटन सुविधाओं का गहन अध्ययन किया। इस दौरान समिति ने समुद्री पर्यटन, पर्यटकों के लिए विकसित अधोसंरचना, आवास व्यवस्था तथा पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन मॉडलों का अवलोकन किया, जिन्हें हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए उपयोगी बताया गया।
लक्षद्वीप अध्ययन दौरे के उपरांत आज समिति ने गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और हिमाचल प्रदेश की समृद्धि, विकास एवं जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। समिति में अध्यक्ष राकेश कालिया के साथ सदस्यगण सतपाल सिंह सत्ती, पवन कुमार काजल, राकेश जम्वाल, कुलदीप सिंह राठौर, नीरज नैय्यर, दलीप सिंह ठाकुर तथा हरदीप सिंह बाबा शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त समिति के साथ पबनेश कुमार ठाकुर, अनुभाग अधिकारी तथा नितीश गुप्ता, रिपोर्टर भी उपस्थित रहे। समिति ने सोमनाथ मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, स्वच्छता, कतार प्रबंधन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की सराहना करते हुए समिति ने इन्हें देश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए अनुकरणीय बताया।
समिति के अध्यक्ष राकेश कालिया ने कहा कि लक्षद्वीप और सोमनाथ जैसे प्रमुख पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों से प्राप्त अनुभव हिमाचल प्रदेश में पर्यटन एवं तीर्थाटन सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती को अपनाकर देहरा की शोभा बनी उत्कृष्ट महिला किसान : मार्केट में सब्जियों की रहती है भारी डिमांड, मिल रहे हैं अच्छे दाम

देहरा , 27 अगस्त – अगर मन में दृढ़ इच्छा शक्ति को तो सफलता मिल कर ही रहती है। देहरा उपमण्डल के खबली गांव की शोभा देवी कठोर मेहनत के बलबूते आज समाज के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में एक बड़ी पहल है ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने ग्राम पंचायत काले अंब में सुनीं लोगों की समस्याएं हमीरपुर 17 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने किया एनसेंबल एजुकेशन इनोवेशनज केन्द्र का शुभारम्भ

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां एनसेंबल एजुकेशन इनोवेशनज के केन्द्र का शुभारम्भ किया। यह केन्द्र सिविल सेवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान प्रकिया को उत्तम बनाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण 

एएम नाथ। पांगी, 15 मई :  सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम पांगी रमन घरसंगी की निगरानी में आज लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर  तहत  मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत माइक्रो ऑब्जरवर्स को पूर्वांभ्यास करवाया...
Translate »
error: Content is protected !!