जनता का नेता, जनता के बीच कार्यक्रम के तहत पंजाब माता नगर में कांग्रेस की बैठक

by

राज्य में कानून और व्यवस्था बदहाल स्थिति में: पवन दीवान

लुधियाना, 21 दिसंबर l. जनता का नेता, जनता के बीच कार्यक्रम के तहत पंजाब माता नगर में सीनियर कांग्रेसी नेता और जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व प्रधान पवन दीवान ने लोगों से मुलाकात की। जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों को लोगों के समक्ष रखा और खासतौर पर राज्य की बदहाल कानून और व्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा की।इस अवसर संबोधित करते हुए, दीवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सर्वपक्षीय विकास की सोच पर चलती है। उन्होंने राज्य के मौजूदा हालातों का जिक्र करते हुए, कहा कि कानून और व्यवस्था बहुत ही बुरे हालातों में है। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन आपराधिक वारदातों की खबरें आती हैं, जिससे लोगों में डर व सहम का माहौल बना हुआ है। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि इन हालातो में लोगों को कांग्रेस से बहुत उम्मीदें हैं, जो पंजाब को एक बार फिर से तरक्की और खुशहाली के मार्ग पर ले जा सकती है। इस दौरान सीनियर कांग्रेसी नेता इंद्रजीत कपूर, सदस्य पीसीसी सुशील मल्होत्रा, रजनीश चोपड़ा, अरविंदर सिंह, बलवीर सिंह, मनीष चड्ढा, गगनदीप सिंह,माधव कपूर, परमदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, हरसिमरन सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का सांसद मनीष तिवारी ने किया दौरा : कांग्रेस की सरकारों में हुआ देश व राज्य का सर्वपक्षीय विकास – सांसद मनीष तिवारी

बंगा, 6 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों बज्जों, महमूदपुर और सरहाल काजियां का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय...
article-image
पंजाब

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टरों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच के लिए एसआईटी का गठन : अर्पित शुक्ला

लुधियाना : लुधियाना में पुलिसएनकाउंटर में दो गैंगस्टरों के मारे जाने के एक दिन बाद, दोनों मृतक गैंगस्टरों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) जसकिरनजीत सिंह तेजा की...
article-image
पंजाब

पंजाब के 130 छात्र कनाडा की यूनिवर्सिटी ने IT के एक विषय में फेल किए : स्टूडेंट्स ने शुरू किया धरना प्रदर्शन

अल्गोमा (कनाडा ) : कनाडा के अल्गोमा विश्वविद्यालय में इस समय तनाव का माहौल है। क्योंकि यूनिवर्सिटी द्वारा फेल किए गए छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह धरना प्रदर्शन कनाडा...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में महावीर दल ने चुनरी और त्रिशूल भेंट कर यात्रा का किया स्वागत

यात्रा ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के आश्रम में एक रात किया विश्राम। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हिंदू युवा जागृति यात्रा जो हिन्दू नेता मिक्की पण्डित के नेतृत्व में टांडा से शुरू होकर माता...
Translate »
error: Content is protected !!