लड़की बार-बार कहती सुनी जा रही है कि मामी आ जाएंगी, छोड़ दीजिए :कांग्रेस नेता की शर्मनाक हरकत, लड़की को दिखाया प्राइवेट पार्ट : पार्टी ने लिया एक्शन

by

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से कांग्रेस नेता की शर्मसार हरकत सामने आई है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में जिलाध्यक्ष एक लड़की को अपने कपड़े उतारकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते नजर आ रहे हैं. इस अश्लील हरकत पर लड़की आपत्ति भी जताती है. बागपत जिलाध्यक्ष डॉ. युनुस चौधरी पर पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश हाईकमान ने कार्रवाई करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. युनुस चौधरी को पद से हटा दिया है. वीडियो कहां का है और लड़की कौन है इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है.

क्या बोले कांग्रेस नेता :  वीडियो वायरल होने और कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक्शन लेने के बाद डॉ. युनुस चौधरी ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि राजनीतिक साजिश के तहत वीडियो एडिट करके उन्हें बदनाम किया जा रहा है. कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सूचना देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष के इस कृत्य को प्रदेश संगठन ने गंभीरता से लिया है. बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष राय के जारी किए गए लेटर में लिखा कि जिलाध्यक्ष डॉ. युनुस चौधरी ने पार्टी की छवि को धूमिल किया है, जिस कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जाता है.

अश्लील बातें करते सुने गए नेता जी : वायरल वीडियो में लड़की से अश्लील बातें करते नजर आ रहे हैं कांग्रेस के नेता. वीडियो में लड़की बार-बार कहती सुनी जा रही है कि मामी आ जाएंगी, छोड़ दीजिए. उसके बाद भी जिला अध्यक्ष उसे बार-बार बुला रहे हैं. लड़की का आरोप है कि कांग्रेस नेता के पद और नाम की भी जानकारी दे रहे हैं. उसे आर्थिक मदद करने के लिए कांग्रेस नेता ने बड़ौत कस्बे में बुलाया था, जहां लड़की के मामा का घर है. नवभारत टाइम्स पर छपी खबर के मुताबिक, लड़की का कहना है कि उसे नौकरी की जरूरत थी, जिसके लिए उसने अध्यक्ष से मदद मांगी. आरोप है कि जिला अध्यक्ष ने पीड़िता को बड़ौत बुलाया और इसके बाद लड़की अपने मामा-मामी के घर बड़ौत चली आई.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार : आम आदमी पार्टी के यूथ नेता से खन्ना पुलिस ने

लुधियाना : खन्ना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के यूथ नेता दीपक गर्ग से 5 पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 26 जनवरी को आकाशदीप और पिंदरी नाम...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा की प्रो. नज़म रियाड से विशेष बातचीत — भविष्य की शिक्षा को लेकर ‘Future Ready School’ की घोषणा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ;होशियारपुर स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय विद्या मंदिर स्कूल की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने जाने-माने शिक्षाविद् प्रो. नज़म रियार से विशेष बातचीत की। इस अवसर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-41 ए में सीसीटीवी कैमरा पुनः स्थापित करने एवं रेहड़ी-फड़ी समस्या के समाधान की उठी मांग

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 27 जून: सेक्टर-41 ए रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), चंडीगढ़ ने क्षेत्र की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर वार्ड नंबर-30 के पार्षद हरदीप सिंह को...
Translate »
error: Content is protected !!