‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में…..दिल्ली पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

by

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क जाने से रोकने पर बढ़ा विवाद, एक सप्ताह में दूसरी बार हिरासत में लिए गए दीपके

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें मार्च नहीं निकालने के संबंध में नोटिस भी दिया था। हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई के दौरान दीपके और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक हुई।

जानकारी के अनुसार, दीपके अपने घर से मार्च में शामिल होने के लिए निकले थे। इसी दौरान पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया। पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। काफी देर तक समझाने के बाद भी जब वह जाने की जिद पर अड़े रहे, तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें गाड़ी में बैठाया और हिरासत में ले लिया।

मार्च के आयोजन पर संशय

अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पार्टी के अन्य सदस्य मार्च की अगुवाई करेंगे या कार्यक्रम को स्थगित किया जाएगा। अब सभी की नजर पार्टी के अगले कदम पर है।

एक सप्ताह में दूसरी बार हिरासत में लिए गए दीपके

इससे पहले भी अभिजीत दीपके को दिल्ली में हिरासत में लिया गया था। वह मुंबई से विमान के जरिए दिल्ली पहुंचे थे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होना चाहते थे। यह प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कथित अनियमितताओं और मतदाताओं के नामों में हेरफेर के आरोपों से संबंधित था। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।

CJP के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा विवाद

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च को CJP के दो सदस्यों सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दोनों को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने के बाद गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया, जब जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन की अनुमति और वहां प्रदर्शन स्थल की स्थिति को लेकर विवाद चर्चा में था। दोनों सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पार्टी की ओर से विरोध तेज किए जाने की बात सामने आई।

मार्च से पहले पुलिस ने दिया था नोटिस

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दीपके को हिरासत में लेने से पहले दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंची थी और मार्च नहीं निकालने के संबंध में नोटिस दिया था। इसके बाद जब वह कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क जाने के लिए निकले, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

दीपके की हिरासत और CJP के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विरोध-प्रदर्शन के अधिकार और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, हिरासत के कानूनी आधार और प्रस्तावित मार्च को लेकर पुलिस का विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सर्व भारत पिंगलवाड़ा सोसाइटी, अमृतसर के संस्थापक भगत पूरन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक व्याख्यान का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधीन संचालित शैक्षणिक संस्थान, संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में, प्रख्यात समाजसेवी, विचारक, पर्यावरणविद् एवं सर्व भारत पिंगलवाड़ा सोसाइटी, अमृतसर के संस्थापक भगत पूरन...
article-image
पंजाब

पंजाब की झांकियां क्यों हुईं रिजेक्ट-गणतंत्र दिवस परेड के लिए : भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने बताई वजह

चंडीगढ़ :  गणतंत्र दिवस परेड 2024 में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने पर सीएम भगवंत मान नाराज हो गए हैं। सीएम की प्रतिक्रिया पर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ का भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शेरे-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह ने रण कौशल से बहुत कम उम्र में एक ऐसे शानदार और बड़े साम्राज्य का गठन कर डाला था — शेरे-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह को उनकी जयंती पर सतलुज ब्यास टाइम्स की और से कोटि कोटि नमन

शेरे-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की 12 साल की उम्र में पिता का साया उठ गया था। चेचक ने एक आंख छीन ली, पढ़ने-लिखने का खुद को मौका नहीं मिला लेकिन शिक्षा के पुजारी थे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़लाघाट में मल निकासी प्रणाली पर खर्च होंगे 69 करोड़ रुपए : संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों से तकनीक के सदुपयोग का किया आग्रह

अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि तकनीक का सदुपयोग करें ताकि यह उनकी लक्ष्य...
Translate »
error: Content is protected !!