लाइव आत्महत्या….लाइव आकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ लगा अहम सबूत…रजिस्टर में कई लिखा जानने के लिए पड़े !!

by

सोशल मीडिया पर लाइव आत्महत्या करने से पहले युवती ने रजिस्टर में लिखी कई बातें

एएम नाथ। सोलन :
सुबाथू छावनी के साथ लगती शडियाणा पंचायत के ओल्गी गांव में 19 वर्षीय युवती द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सबूत लगा है। पुलिस जांच के दौरान मृतका के कमरे से एक रजिस्टर बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी भावनाओं को विस्तार से व्यक्त किया है। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। रजिस्टर में युवती ने अपने प्रेम संबंधों और मानसिक स्थिति को लेकर कई बातें लिखी हैं। जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले युवती के प्रेमी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि परिजनों की रजामंदी न मिलने के कारण यह प्रेम संबंध आगे नहीं बढ़ सका, जिससे आहत होकर युवक ने यह कठोर कदम उठाया था। युवती अपने प्रेमी की आत्महत्या के लिए स्वयं को दोषी मानती थी और इसी मानसिक तनाव में आकर उसने भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच की गति तेज कर दी है। युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई स्पष्ट हो सके। बरामद रजिस्टर की भी गहनता से जांच की जा रही है, जिसमें मृतका द्वारा लिखे गए नोट्स और भावनाएं इस मामले को समझने में पुलिस की मदद कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन का समय लगेगा। इसके बाद कुछ अन्य लैब टैस्ट भी कराए जाएंगे, ताकि मौत के कारणों की पूरी तरह पुष्टि हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ड्यूटी समय पर निजी कार्यक्रम में नहीं करेंगे शिरकत : अनुपम कश्यप

जिला स्तरीय राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला  जिला स्तरीय राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बचत भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में राजस्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा नियमों की सख्ती से हो अनुपालना – DC जतिन लाल

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित,   सड़कों को बनाएं अतिक्रमण मुक्त, अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने के दिए निर्देश ऊना, 10 दिसम्बर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय संस्कृतिक ज्ञान, चंडीगढ़ ने शुरू किया ‘मोरिंगा वृक्षारोपण अभियान’, जीएमसीएच-32 परिसर में लगाए पौधे

पुनीत महाजन , चंडीगढ़ :  4 जुलाई |  भारतीय संस्कृतिक ज्ञान, चंडीगढ़ के तत्वावधान में आज सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ के परिसर में सहजन (मोरिंगा) वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला इंजीनियर की आपबीती- शराब पिलाकर नशे में किया रेप : दोस्तों के सामने नचवाया :

कानपुर  :  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में एक महिला इंजीनियर ने अपने प्रोजेक्ट मैनेजर पर गंभीर शोषण और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। महिला इंजीनियर का कहना है कि आरोपी ने शादी का...
Translate »
error: Content is protected !!