लायक राम वर्मा डीसी सिरमौर : 4 आईएएस-एचएएस को दिया अतिरिक्त कार्यभार

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार आईएएस/एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया है। आईएएस अधिकारी राम कुमार गौतम, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, आईएएस अधिकारी मनोज कुमार चौहान व डॉ. राजीव कुमार के 126वें शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम पर मसूरी जाने के चलते यह फैसला लिया गया है।
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आईएएस अधिकारी रोहित जमवाल को निदेशक सतर्कता/पदेन विशेष सचिव (गृह और सतर्कता), प्रदीप कुमार ठाकुर को निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, अनुराग चंद्र प्रबंध निदेशक पर्यटन विकास निगम लिमिटेड व एचएएस अधिकारी लायक राम वर्मा को डीसी सिरमौर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला रिज मैदान पर मनाया जाएगा राज्य स्तरीय “हिमाचल दिवस समारोह” : राज्यपाल होंगे मुख्यातिथि

एएम नाथ, शिमला :   हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2024 को ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यातिथि राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल होंगे। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में मिठाई बांटी : भाजपा को त्रिपुरा और नागालैंड राज्य के विधानसभा चुनाव में मिली जीत की खुशी में

शिमला :हिमाचल भाजपा ने त्रिपुरा और नागालैंड राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत की खुशी में शिमला में माल रोड पर मिठाई बांट जश्न मनाया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवाने के फायदों के बारे में जानने के लिए पढ़ें ….माइलेज बढ़ती है

नई दिल्ली : कार हो या बाइक अच्छी तरह से चले इसलिए उसके टायरों में हवा का प्रेशर ठीक रहना जरूरी है। लेकिन उसमें भरी जाने वाली हवा के बारे में ज्यादातर लोग ध्यान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीलिया से बचाव को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश : दूषित जल का सेवन पीलिया का मुख्य कारण- एसडीएम स्वाति डोगरा

सरकाघाट, 21 नवम्बर।   एसडीएम स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र में बढ़ते पीलिया (हेपेटाइटिस-ए) और अन्य जलजनित रोगों की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में कहा गया कि...
Translate »
error: Content is protected !!