लाहौल-स्पीति : उपचुनाव लड़ने का पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर ने किया एलान

by

 लाहौल-स्पीति :  6 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा के बाद अब टिकट के तलबगार सक्रिय हो गए हैं। लाहौल-स्पीति जिले में भी कांग्रेस के रघुवीर सिंह ठाकुर मैदान में उतरने को बेताब हैं। पूर्व विधायक ने उपचुनाव लड़ने का एलान किया है।

मनाली में पत्रकार वार्ता में उन्होंने लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट की दावेदारी जताई है। दावा किया कि जनता की मांग पर वह टिकट की दावेदारी जाता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक रहे रवि ठाकुर ने भाजपा के प्रति वफादारी निभाकर विकास कार्यों में रोड़ा डालने की कोशिश की है।  मुख्यमंत्री सुक्खू की सरकार पूरे पांच साल चलेगी। भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होगी। प्रदेश की जनता भाजपा को आईना दिखाएगी। कांग्रेस को सरकार बचाने के लिए हर एक सीट जीतना जरूरी है। इसलिए हाईकमान सोच समझकर टिकट का आवंटन करे। राज्यसभा में भाजपा का समर्थन करने वाले छह विधायकों के साथ भाजपा के दो विधायक साथ में हैं। इससे पहले रघुवीर ठाकुर 2003 में यहां से चुनाव जीते थे। इस दौरान मनोनीत पार्षद धर्मपाल रुडिंगपा, रमेश भट, वीरेंद्र ठाकुर, तनु ठाकुर मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीआईआरएफ के तहत 225 करोड़ देने पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया प्रधानमंत्री और गडकरी का आभार ..आपदा से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के लिए सीआईआरएफ फंड बहुत बड़ी राहत : जयराम ठाकुर

निजी तौर पर प्रधानमंत्री और गडकरी से मिलकर किया था सीआईआरएफ से स्वीकृति का निवेदन पीएम किसान सम्मान निधि की 21 वीं किस्त के लिए भी जताया प्रधानमंत्री का आभार ऊना गोली कांड पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा ने नवनियुक्त डीसी को दी शुभकामनाएं

हमीरपुर 14 फरवरी। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें हमीरपुर के उपायुक्त का कार्यभार संभालने पर बधाई एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को ध्यान मंे रखते हुए पर्वतीय पारिस्थितिकी पर अनुसंधान कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ।  कुल्लू  :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य की पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र प्रक्रिया एवं सतत आजीविका के विषय पर गहन विचार करने पर बल देते हुए कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘अपना विद्यालय-दि हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम” के अन्तर्गत जिला कल्याण अधिकारी ने किया टूटीकंडी स्कूल का निरीक्षण

रोहित भदसाली।  शिमला, 25 सितम्बर – ”अपना विद्यालय-दि हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम” के अन्तर्गत उपायुक्त शिमला द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में आज जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला,...
Translate »
error: Content is protected !!