लाहौल स्पीति और किन्नौर की योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

by

पूर्व सरकार के प्रयासों को केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय मदद, अब जल्दी पूरा होगा सपना

देश में एक संविधान, एक निशान, एक प्रधान डॉ मुखर्जी का सपना, ऐसी महाविभूति को नमन

एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत केंद्र सरकार द्वारा लाहौल स्पीति को108 करोड़ रुपए और किन्नौर को 15 करोड़ रुपए की सौगात मिली हैं। इसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के हितों और जरूरतों का सदैव ध्यान रखती है और हर संभव सहायता को तत्पर रहती है। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार केंद्र सरकार का शिष्टाचार के नाते भी आभार प्रकट करने से कतराती है और दोषारोपण अलग से करती है। राज्य सरकार द्वारा बार- बार यही दोहराया जाता है जो कि अच्छी बात नहीं है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि स्पीति वैली में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट सेंटर, आइस स्केटिंग रिंक और केलांग में सीवरेज ट्रीटमेंट की आवश्यकता थी और स्थानीय लॉगों की मांग पर मुख्यमंत्री रहते मैने इसकी घोषणा भी की थी। इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेजे गए। अब केंद्र सरकार द्वारा सभी परियोजनाओं को मंजूर कर लिया है और हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट सेंटर के लिए 75 करोड़, आइस स्केटिंग रिंक के लिए 08 करोड़ और केलांग में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। 27और 28 जून को इन परियोजनाओं का शिलान्यास भी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू करने वाले हैं। जल्दी ही यह सपना सच में तब्दील हो जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए हर संभव कदम उठा रही है। जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूँ।
जयराम ठाकुर ने कहा कि लाहौल स्पीति में विंटर स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित करने के लिए हमने 2022 में 9 वीं महिला नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप का काजा में आयोजन किया था। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने मैं स्वयं भी वहां गया था। यह सिर्फ खेल टूर्नामेंट नहीं बल्कि लाहौल स्पीति समेत अन्य स्नो बाउंड क्षेत्रों के लिए पर्यटन के विविध अवसरों को प्रोत्साहित करने का माध्यम भी था। जिसके जरिए लाहौल स्पीति समेत हिमाचल के ऐसे खूबसूरत स्थानों से दुनिया और वाकिफ हो और शीत पर्यटन को पंख लग सके। इसकी शुरुआत हमने 2019 में ही बेसिक आइस हॉकी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाकर कर कर दी थी। केंद्र सरकार की इन परियोजनाओं से हिमाचल में शीतकालीन खेलों और शीतकालीन पर्यटन को एक नई ऊंचाई मिलेगी इसका मुझे पूर्णविश्वास है।


जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र सराज के तुंगधार में प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने डॉ. मुखर्जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता हेतु श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान के लिये देशवासी सदैव ऋणी रहेंगे। देश में एक संविधान, एक निशान और एक प्रधान को ध्येय मानकर आजीवन संघर्ष करने वाले डॉक्टर मुखर्जी कश्मीर में ही बलिदान हुए। उनके बलिदान के 66 साल बाद उन्हीं के द्वारा स्थापित की गई विचारधारा की पार्टी की सरकार ने 5 अगस्त 2019 को कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) को कश्मीर से हटाकर उनके सपने को पूरा किया। देश डॉ मुखर्जी के बलिदान का ऋणी है और देश की एकता अखंडता और संप्रभुता के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले महानुभूति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहींः वीरेंद्र कंवर,

ऊना: विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर आज स्वास्थ्य केद्र थानाकलां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के लिए मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगी रोकः डीसी

ऊना फरवरीः 10 मार्च 2022 से मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के लिए मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के हिमाचल प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसा करने वाले वाहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की बैठक में डीसी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में हुई संपन

चंबा, 20 नवंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन हाल में नार्को समन्वय केंद्र (NCORD) की जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित : राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में करेगी व्यापक सुधार: संजय रत्न

ज्वालामुखी 12 दिसंबर :       विधायक संजय रत्न ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की योजना बनाई जा रही है। अध्यापकों...
Translate »
error: Content is protected !!