लॉरेंस बिश्नोई बुरा फंसा ! गैंगस्टर ने बना दिया मर्डर का प्लान

by

लोकसभा सांसद पप्पू यादव को हत्या की धमकी देने के कथित आरोपों में घिरे लॉरेंस बिश्नोई को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है. जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को ही खत्म करने की प्लानिंग का खुलासा हुआ है.                           पिछले दिनों बाबा सिद्दीकी की हत्या और फिर फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया था. इस बीच बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती दी तो बिश्नोई के गुर्गों ने पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दे दी. इस बीच दिल्ली पुलिस के एक खुलासे से हड़कंप मच गया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुग्राम के भोंडसी जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी ने लॉरेंस बिश्नोई की हत्या की प्लानिंग की है. इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई. यह खुलासा दिल्ली में एक शूटआउट के बाद पकड़े गए शूटर्स ने किया है. पुलिस पूछताछ ने शूटर्स से पूछताछ में जो बातें जानी उससे उसके भी होश उड़ गये. दरअसल 26 अक्टूबर को दिल्ली के रानी बाग़ में एक कारोबारी पर हुए फायरिंग के बाद पुलिस ने बंबीहा गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया. उसने ही पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया है.

बताया जा रहा है की दोनों शूटर्स कौशल चौधरी गैंग का सदस्य है. कौशल चौधरी की अदावत लॉरेंस बिश्नोई से चलती है. इसलिए अपने सबसे बड़े दुश्मन लॉरेंस बिश्नोई को निपटाने के लिए कौशल चौधरी ने प्लान किया है. कौशल चौधरी खुद भले जेल में बंद हो लेकिन उसका एक गुर्गा पवन शौक़ीन अमेरिका में है. पवन के बारे में कहा गया है की वह अमेरीका में रहकर ही दिल्ली के कारोबारियों से वसूली करवाता है. दिल्ली पुलिस ने जिन दो शूटरों को पकड़ा है उन्होंने जिस व्यवसायी को धमकी दी थी उससे 15 करोड़ रूपये मांगे गये थे.

कौन है कौशल चौधरी :    कौशल चौधरी देश के कुछ बड़े कुख्यात बदमाशों में एक है. उसे वर्ष 2019 में थाइलैंड में गिरफ्तार किया गया था. गुरुग्राम के कौशल चौधरी की अदावत लॉरेंस बिश्नोई से चलती है. उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज है और पिछले कुछ वर्षों से वह गुरुग्राम के भोंडसी जेल में है. वहीं लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात के साबरमती जेल में रखा गया है. लॉरेंस बिश्नोई का नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में आया था. उसके बाद कौशल चौधरी ने अपने एक सोशल मिडिया पोस्ट में कहा था कि वह सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेगा.

वहीं पिछले कुछ समय के दौरान पहले बाबा सिद्दीकी की हत्या, फिर सलमान खान को हत्या की धमकी देना और अब पप्पू यादव को धमकाने के मामले के बाद दिल्ली पुलिस के खुलासे ने हैरान कर दिया है. इसमें कौशल चौधरी द्वारा लॉरेंस बिश्नोई को ठिकाने लगाने की बातें सामने आई हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आधार सत्यापन की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ीः डीसी

ऊना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों की ई-केवाईसी प्रमाणीकरण विकल्प के माध्यम से आधार सत्यापन करने की तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

34 करोड़ बागवानी विकास पर मंडी जिले में खर्च होंगे : एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक योजना का अनुमोदन

मंडी, 15 फरवरी। मंडी जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वर्ष 2024-25 के लिए 34 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना का अनुमोदन किया गया है। यह धनराशि जिले में बागवानी गतिविधियों को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

24,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में विजीलैंस ने जूनियर सहायक किया काबू : विन्द्र कुमार निवासी कम ( हिमाचल प्रदेश) की शिकायत पर किया गिरफ़्तार

माहिलपुर,  22 जुलाई :  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से आज होशियारपुर जिले के नगर पंचायत माहिलपुर में तैनात जूनियर सहायक शीशपाल को 24,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया गया है। ...
article-image
पंजाब

पाकिस्तान में आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत : मौत की खबर लीक होने से रोकने के लिए पाकिस्तान में उनका गुपचुप तरीके से सिख रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

चंडीगढ़ : पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, लखबीर सिंह रोडे की 2 दिसंबर को पाकिस्तान में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!