लोकसभा चुनाव में जोगिन्दर नगर में दर्ज हुआ 68.49 प्रतिशत मतदान

by
जोगिन्दर नगर, 01 जून-
आम लोकसभा चुनाव-2024 के चलते जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 68.49 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। जिसमें पुरूषों की भागीदारी 61.55 प्रतिशत जबकि महिलाओं की 75.29 प्रतिशत भागीदारी रही। मतदान प्रात: सात बजे शुरू हुआ जो निर्धारित समय सांय 6 बजे के बाद भी कुछ मतदान केन्द्रों में जारी रहा।
जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल एक लाख 968 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 49,946 पुरुष तथा 51022 महिला मतदाता शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान आज कुल 69158 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जिसमें 30744 पुरुष तथा 38414 महिलाएं शामिल रहीं। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 131 मतदान केंद्र स्थापित किये थे जिनमें तीन क्रिटीकल मतदान केंद्र शामिल हैं। पूरे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आरती गुप्ता सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक पदोन्नत

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत आरती गुप्ता को विभाग के निदेशक पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। उनकी नियुक्ति से विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों को बताए आपात स्थिति से निपटने के तरीके : जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

ऊना, 27 अक्तूबर – जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष व उपायुक्त राघव शर्मा के निर्देशानुसार रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी और महाराणा प्रताप कॉलेज अम्ब में आपातकालीन स्थिति से निपटने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से विशेष मुलाकात : श्री आनंदपुर साहिब तथा श्री अमृतसर साहिब को रेल लिंक से जोड़ा जाये : पूर्व सांसद खन्ना

दो महान ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को रेल लिंक से जोड़ने पर श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा   खन्ना होशियारपुर 08 जुलाई  : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनसीसी 9 एचपी बटालियन डलहौजी में ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह का गरिमामय दौरा

सैन्य अनुशासन व उत्कृष्ट प्रशिक्षण पर दिया जोर एएम नाथ। चंबा :  एनसीसी 9 एचपी बटालियन, डलहौजी में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने यूनिट का औपचारिक दौरा एवं निरीक्षण किया। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!