लोडेड राइफल कैदी के पास छोड़ : जेल वार्डन चले गए घूमने – गैंगस्टर ने बना डाला वीडियो

by
तरनतारन। केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब के तीन वार्डन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सिविल अस्पताल में भर्ती ए श्रेणी के गैंगस्टर करनदीप सिंह उर्फ करन की सुरक्षा में तैनात वार्डन अपनी एक लोडेड राइफल गैंगस्टर के पास छोड़कर घूमने चले गए।  कुछ देर बाद गैंगस्टर के तीन साथी वहां पहुंच गए और राइफल पकड़कर मोबाइल से वीडियो बना ली।
 इसी दौरान अचानक चेकिंग करने पहुंची पुलिस ने गैंगस्टर व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर राइफल जब्त कर ली। बाद में एक वार्डन को भी पकड़ लिया। दो वार्डन फरार हैं। जिला गुरदासपुर के थाना बहरामपुर के तहत गांव राजपुरचिब निवासी गैंगस्टर करनदीप केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में बंद है। पेट में तकलीफ होने पर उसे गत 28 दिसंबर को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया।
गैंगस्टर की निगरानी के लिए जेल वार्डन अर्शदीप सिंह, बलविंदर सिंह व अमित शर्मा तैनात थे। बुधवार रात गैंगस्टर को अकेले कमरे में छोड़कर तीनों वार्डन घूमने चले गए। लापरवाही की हद इतनी कि अपनी गोलियों से भरी इंसास राइफल भी गैंगस्टर के पास छोड़ गए। कुछ देर बाद गैंगस्टर से मिलने उसके तीन साथी जशनप्रीत सिंह निवासी गांव रसूलपुर, तरनप्रीत सिंह निवासी नूरदी अड्डा व गुरजतिंदर सिंह निवासी नूरदी अड्डा आए।  सभी राइफल के साथ मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। थाना सिटी के एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह एएसआई सुखदेव सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व बलविंदर सिंह के साथ अचानक चेकिंग के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। जिस कमरे में गैंगस्टर भर्ती था, वहां कोई वार्डन नहीं दिखा। गैंगस्टर व उसके साथी राइफल के साथ मोबाइल पर वीडियो बना रहे थे। उन्होंने तुरंत राइफल कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया।
इस पर एसपी (आई) अजयराज सिंह, डीएसपी कमलमीत सिंह रंधावा व थाना सिटी प्रभारी हरप्रीत सिंह विर्क मौके पर पहुंचे। एसपी अजयराज सिंह ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही पर तीनों वार्डनों के साथ ही गैंगस्टर व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  जेल वार्डन बलविंदर सिंह व अमित शर्मा फरार हैं। वार्डन अर्शदीप सिंह व गैंगस्टर के तीन साथियों से पूछताछ की जा रही है। गैंगस्टर को फिर जेल भेज दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब व हरियाणा पुलिस को हाईकोर्ट की फटकार, ड्रग केसों की त्रुटिपूर्ण जांच के लिये : एनडीपीएस मामलों की जांच में हिमाचल प्रदेश पुलिस कहीं बेहतर

चंडीगढ़ : ड्रग  मामलों में त्रुटिपूर्ण जांच के लिए हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा पुलिस को फटकार लगायी है। हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों राज्यों में नशीली दवाओं के मामलों की जांच बेहद त्रुटिपूर्ण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंडिया’ के ज्यादातर घटक दल जाति आधारित जनगणना के पक्ष में : राहुल गांधी

नई दिल्ली :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि पार्टी की कार्य समिति ने जाति आधारित जनगणना के विचार के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय लिया है. कार्य समिति की बैठक...
article-image
पंजाब , समाचार

स्कूटी सवार महिला को लूटने के चक्कर में लड़की व बच्चे की मौत के जिम्मेदार दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े : दोनो से एक हजार चौदह ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

होशियारपुर – टांडा पुलिस को उस वक्त सफलता मिली जब दो युवक जिन्हें नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि 3 मार्च को उन्होंने टांडा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बहुत बड़ी साजिश का शिकार हुए विक्रमादित्य सिंह: जयराम ठाकुर

  एएम नाथ। मंडी ,: पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए नाचन के चैलचौक और बल्ह के रिवालसर में रोड शो के बाद जनसभा में कांग्रेस पर...
Translate »
error: Content is protected !!