लोधीमाजरा स्कूल का दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार, संतोष देवी ने किया टॉप

by

बीबीएन, 11 मई (तारा) :राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोधीमाजरा का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष सराहनीय रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च माह में आयोजित बोर्ड परीक्षा में स्कूल के 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 27 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 10 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

उन्होंने बताया कि छात्रा संतोष देवी ने 700 में से 648 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शालू ने 639 अंक लेकर द्वितीय तथा शिवानी ने 625 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है।

प्रधानाचार्य रमेश कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह उत्कृष्ट परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती से पानी की समस्या को लेकर मिला अरनियाला का प्रतिनिधिमंडल

ऊना: ऊना जिला की पंचायत लोअर अरनियाला का एक प्रतिनिधिमंडल पानी के स्टोरेज़ टैंक की समस्या को लेकर आज यहां छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओशीन शर्मा – बिना पोस्टिंग के ट्रांसफर,शिमला हैडक्वाटर तैनात : ओशीन शर्मा ने लिखा कि संधोल को अलविदा कहने का समय आ गया

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की चर्चित एचएएस अफसर ओशीन शर्मा  का ट्रांसफर हुआ है. अक्सर चर्चाओं में रहने वाली एचएएस अफसर ओशीन शर्मा को सरकार ने मंडी जिले के धर्मपुर तहसील के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला बाल विकास विभाग की तरफ से शिक्षा विभाग को सौंपे पैड्स, सभी स्कूलों में निशुल्क सेनेटरी पैड्स किए जाएंगे वितरित: डीसी

धर्मशाला, 18 जुलाई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सभी छात्राओं को निशुल्क सैनेटरी पैड उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस बाबत मंगलवार को उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने माध्यम से कांगड़ा जिला के 546...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश वासियों को कुछ देने के बजाय छीनने पर आमादा है सरकार : जयराम ठाकुर

आगे बढ़ने की बजाय पीछे जाने का सिलसिला मुख्यमंत्री को बंद करना होगा सदन में खड़े होकर डीए देने की बात करते हैं और हायर ग्रेड पे वापस लेते हैं प्रधानमंत्री द्वारा आपदा प्रभावित...
Translate »
error: Content is protected !!