लड़की वाहनों को रोकती और उसके साथी वाहन सवार चालक के साथ मारपीट कर छीना झपटी करते, लेकिन पुलिस ने बिना करवाई छोड़ा

by
गढ़शंकर – गढ़शंकर बंगा रोड पर आ जा रहे लोगों को रोकने वाली लड़की पर संदेह पैदा होने पर इसकी जानकारी गढ़शंकर पुलिस को देेने पर कोई  बाद में कोई कारवाई न कर पुलिस ने यह मामला रफा दफा कर दिया। जिससे  शिकायकर्ता खुद  ठगा महसूस कर रहा है। पुलिस  किसी को भी  थाने लाने से भी इंकार कर रही है। इस घटना की शिकायत करने वाले युवक ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि वह गढ़शंकर से बंगा रोड़ पर जा रहा था इस दौरान उसने देखा कि एक लड़की सड़क पर खड़ी आने जाने वाले वाहनों को रोक रही थी और जो वाहन रुक जाता था उसके साथ दो कारो में सवार युवक रुकने वाले वाहन सवार से मारपीट कर छीना झपटी कर रहे थे ।जिसके बाद वाहन चालक वाहन लेकर वहां से चला जाता था। शिकायकर्ता ने बताया कि उसने अपनी कार को दूर रोक कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी इस दौरान लड़की के बाइक सवार दोस्त ने उसके साथ भी बहसबाजी करनी चाही औऱ एक वरना कार को जिस पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था पुलिस को आते देख बंगा की तरफ लेकर निकल गऎ । जबकि आई 20 कार व बाइक सवार को एसआई अपने साथ थाना ले आया यहां मामला रफा दफा कर दिया गया। शिकायकर्ता ने कहा कि अगर पुलिस इस बात की गहराई से जांच करती तो इसमें बड़े खुलासे हो सकते थे क्योंकि लॉक डाउन के वावजूद लड़की और दोनों कार सवारों की उपस्थिति दूसरी तरफ ही इशारा कर रही थी।  इस संबंध में एसएचओ गढ़शंकर इकबाल सिंह से बात की गई तो वह साफ मुकर गए कि किसी को थाने लाया गया था जबकि थाना परिसर में बाइक व कार की फ़ोटो पत्रकार द्वारा खिंची गई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी के हक के लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार : आने वाले पांच साल में कांगड़ा की तस्वीर बदलेगीः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कागंड़ा में जल शक्ति विभाग का डिवीजन खोलने की घोषणा की एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के मटौर में एक विशाल जनसभा को...
article-image
पंजाब

डेरा गोसाई आना राहों में रामनवमी पर नवरात्रि पर कन्या पूजन किया

राहों/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला शहीद भगत सिंह नगर के कस्बा राहों के प्राचीन डेरा गोसाई आना में राम नवमी के अवसर पर महंत गंगा नंद पुरी जी की ओर से समूह संगतों के सहयोग...
पंजाब

खर्च 25 लाख : पुरानी छतों के नीचे फाल सीलिंग, दीवारों पर पेंट और पुराने दरवाजों को रिपेअर

अमृतसर : बिक्रम मजीठिया ने हलका मजीठा के अंतर्गत आती थरिएवाल में शुक्रवार को खुलने जा रहे आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुरानी बिल्डिंग को नया रंग देते हुए 25 लाख...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस को समर्पित ‘कविता लेखन’ प्रतियोगिता आयोजित 

गढ़शंकर, 26 मार्च: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के कार्यवाहक प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में कॉलेज के भाषा विभाग ने लिबरल आर्ट्स सोसाइटी के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय कविता दिवस को समर्पित...
Translate »
error: Content is protected !!