वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, 2 कोचों के टूटे शीशे – ऊना से दिल्ली आ रही

by

रोहित भदसाली। ऊना :  गांव बसाल  में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बसाल, त्यूड़ी और पनोह गांवों में रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की है। इसके अलावा रेल ट्रैक के समीप प्रवासी लोगों की बस्तियों में जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।  पूर्व की भांति पुलिस ने आशंका जताई है कि  इस बार भी प्रवासी बच्चों ने वंदेभारत ट्रेन पर पथराव किया है। बता दें कि शनिवार दोपहर करीब 1.15 बजे गांव बसाल के पास कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव के दौरान 2 कोचों के शीशे टूट गए हैं, जबकि 2 पर पत्थरों के निशान पड़ गए हैं।  इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। ट्रेन के चालक ने रेलवे पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने के साथ-साथ विभाग के उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया है। रेलवे पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

 13 अक्टूबर 2022 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊना दौरे पर यहां के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव से पहले हरोली में बनने जा रहे बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इसी मौके पर देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन हिमाचल प्रदेश लोकार्पित की गई थी।  छह दिन बाद 18 अक्तुवर 2022 को अजनोली गांव में फाटक पर गुजर रही वंदेभारत ट्रेन की ई-1 बोगी पर पथराव किया था। जिससे वंदेभारत ट्रेन के दो शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। ट्रेन पर पथराव करने वाले प्रवासी बच्चों को फाटक पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन बच्चे नाबालिग होने पर स्थानीय लोगों के हस्ताक्षेप पर रेलवे पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया था।

इसके बाद रेलवे पुलिस ने पत्थरबाजों पर नजर रखने के लिए कदम उटाए थे। जिसमें नंगल डैम से अंब-अंदोरा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पुलिस के जवानों ने पेट्रोलिंग शुरू की। इसके अलावा रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर और एएसआई रैंक के अधिकारी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करके छात्रों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया था।  बसाल गांव में वंदेभारत पर पथराव की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। आरएपीएफ एवं ऊना पुलिस की टीम ने बसाल, त्यूड़ी और पनोह गांवों में रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप तहसील धरवाला कार्यालय का किराया न मिलने पर मालिक ने जड़ा ताला

एएम नाथ। चम्बा : तीन वर्षों से नहीं मिला उप तहसील धरवाला कार्यालय का किराया तो मकान मालिक ने जड़ दिया ताला। मकान मालिक का कहना है कि कई बार जिला प्रशाशन और नायब...
article-image
पंजाब

मार्किट कमेटियां व खरीद एजेंसियां मंडियों में तिरपालों का पर्याप्त स्टाक बनाए यकीनी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मंडियों में सुचारु ढंग से की जा रही है गेहूं की खरीद गेहूं की खरीद में किसी भी तरह की ढीलाई या लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त होशियारपुर :...
article-image
पंजाब

जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: आरटीओ आरएस गिल

होशियारपुर, 12 सितंबरः  रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आरटीओ) आर.एस. गिल ने आज स्पष्ट किया कि जिले में किसी को भी यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल महिला आयोग की नई अध्यक्ष बनीं विद्या नेगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने ढ़ाई साल बाद आखिरकार महिला आयोग की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है. हिमाचल सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल्लू जिले के मनाली...
Translate »
error: Content is protected !!