वकील के घर में घुसकर 10 लोगों ने उनके भाई को बंधक बनाया : सामान की तोड़फोड़ की, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

by

खरड़ : हाईकोर्ट के वकील के घर सन्नी एनक्लेव, खरड़ में घुसकर 10 लोगों ने उनके भाई को बंधक बना घर में सामान की तोड़फोड़ की। इस संबंधी थाना सिटी खरड़ की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता तेजिंदर सिंह वासी सन्नी एनक्लेव ने बताया कि उनका कोठी को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इस संबंध में 22 मार्च को वह थाने में गए थे। पीछे से करीब 12:45 बजे एक फॉर्च्यूनर और इनोवा में 10 लोग आए। उन्होंने घर में घुसकर उनके भाई निरपिंदर को गले पर चाकू रखकर बंधक बना लिया। उनके पास तेजधार हथियारों के अलावा पिस्तौल भी थी। उन्होंने घर में तोड़फोड़ की और सारे घर का सामान इधर-उधर कर दिया। इसके बाद वे जान से मारने की धमकियां देते हुए कैमरे तोड़कर फरार हो गए। सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। जब वह थाने से घर पहुंचे और उन्हें घटना का पता चला तो उन्होंने इस संबंधी पुलिस में शिकायत दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने दिया संघर्ष कमेटी को हर तरह की राजनीतिक तथा कानूनी सहायता देने का आश्वासन

गढ़शंकर। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी ने महिंदवानी में साबुन फैक्टरी के प्रदूषण के विरोध में चल रहे धरने में शामिल हो कर संघर्ष कमेटी को समर्थन दिया तथा संघर्ष...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा सीट मंडी…1 सीट – 6 जिले, 17 विधानसभा हलके, ऐसा क्षेत्र, आधे प्रदेश को प्रभावित करती है संसदीय सीट मंडी

एएम नाथ। शिमला :   प्रदेश की चार लोकसभा सीटों में से मंडी संसदीय सबसे अहम व अलग स्थान रखता है। मंडी संसदीय क्षेत्र ही प्रदेश का इकलौता ऐसा क्षेत्र है, जिसका प्रभाव आधे हिमाचल...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के बीए पांचवें सेमेस्टर के परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीएएम खालसा कॉलेज में चल रहे बीए के पांचवें सेमेस्टर के परिणाम शानदार रहे हैं। प्रिंसीपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित बीए पार्ट तीसरा...
Translate »
error: Content is protected !!