वकीलों द्वारा बार-बार नए मामलों में स्थगन की मांग करने पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने की चिंता जाहिर

by

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में कार्यवाही के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने वकीलों द्वारा बार-बार नए मामलों में स्थगन की मांग करने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने वकीलों से आग्रह किया कि वे तब तक स्थगन नोटिस दाखिल न करें जब तक कि बिल्कुल जरूरी न हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह नहीं चाहते कि अदालत को ‘तारीख-पे-तारीख’ अदालत के रूप में जाना जाए.
चीफ जस्टिस ने सनी देओल की बॉलीवुड फिल्म “दामिनी” के एक मशहूर डायलॉग का जिक्र किया, जिसमें अदालतों में स्थगन के इस चलन की आलोचना की गई थी। मुख्य न्यायाधीश ने अदालत में नए मामलों को दाखिल करने और लिस्ट करने के बीच समय के अंतर को कम करने में वकीलों की कोशिशों को स्वीकार किया। हालांकि, उन्होंने इस सच्चाई पर निराशा जताई कि मामलों के बेंच के सामने लिस्टिंग होने के बाद भी, वकील स्थगन की मांग करते हैं, जिससे कोर्ट के प्रति नेगेटिव ओपिनियन बनता है।

वकीलों के तारीख-पे-तारीख मांगने पर नाराज हुए CJI : मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने दायर की गई स्थगन नोटिस का जिक्र किया और बताया कि अकेले 3 नवंबर के लिए 178 नोटिस पेंडिंग थीं और सितंबर और अक्टूबर के बीच कुल 3,688 स्थगन नोटिस दायर की गईं। चीफ जस्टिस कोर्ट में पेंडिंग मामलों से पहले ही चिंतित थे और मामलों को जल्द निपटाने के लिए कई पहलें भी शुरू कीं. अब जबकि वकील बार-बार तारीख-पे-तारीख की डिमांड करते हैं, चीफ जस्टिस नाराज हो गए और कहा कि इससे मामलों की निपटाने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है।

सीजेआई ने पहले भी दिया फिल्म ‘दामिनी’ का उदाहरण : चीफ जस्टिस ने ऐसा पहली बार नहीं है कि फिल्म “दामिनी” का उदाहरण दिया है और वकीलों से तारीख-पे-तारीख के कल्चर को खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई है. पिछले साल भी उन्होंने यही बात कही थी और वकीलों से नाराजगी जताई थी। फिल्म में सनी देओल का किरदार, एक वकील, अदालत में बार-बार स्थगन और कई तारीखें दिए जाने के बावजूद न्याय नहीं मिलने पर निराशा जाहिर करता है।इसी तरह लगातार स्थगन की मांग करने वाले वकीलों से निराश जस्टिस चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में कई स्थगन की प्रथा को बदलने की अपनी मंशा जाहिर करते हुए फिल्म का उदाहरण दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैच करवाने का चैलेंज स्वीकारा : स्टेट की चुनी गई कबड्डी टीम इस मैच को हार जाती तो वह खेल मंत्री और मुख्यमंत्री सुक्खू से मांगेंगे माफी

रोहित जसवाल।  नालागढ़ :   हिमाचल प्रदेश स्टेट कबड्डी टीम की सिलेक्शन को लेकर उठे विवाद में अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर खुलकर सामने आए हैं।  उन्होंने स्टेट...
article-image
पंजाब

नेत्रदान जागरूकता बैठक – नेत्रदान संस्था होशियारपुर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  नेत्रदान संस्था होशियारपुर द्वारा एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व इंजीनियर बलजीत सिंह (XEN सेवानिवृत्त, PSPCL) ने किया। यह बैठक श्री वी.के. धीर, श्री अमृत लाल, और श्री...
article-image
पंजाब

सरकार की ओर से नशों के खिलाफ शुरू की मुहिम सराहनीय पर इस मुहिम के गरीब परिवार न शिकार हों जाए : भाजपा नेता ठंडल

* नशों को रोकना नेताओं की ड्यूटी नहीं पुलिस की ड्यूटी : सोहन सिंह ठंडल * पुलिस की ओर से बड़े तस्करों को गिरफ्तार करने से नशों पर अंकुश लग सकता : ठंडल *...
article-image
पंजाब

वेतन 25 अप्रैल को मंडल कार्यालयों को भेज दिया जाएगा आगे से वेतन भुगतान समय पर : पंजाब जल स्रोत इंप्लाइज यूनियन के वफद से मैनेजिंग डायरैक्टर ने कहा

मोहाली:    पंजाब जल स्रोत इंप्लाइज यूनियन के वफद की मैनेजिंग डायरैक्टर, पंजाब जल स्रोत प्रबंधन एवं विकास निगम बरेन्द्रपाल सिंह के साथ बैठक संपन्न हुई। संगठन चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष सतीश राणा व...
Translate »
error: Content is protected !!