वक्फबोर्ड ने 20 दिनों में गांव शेरगढ़ के मुस्लिम समुदाय के लिए 3 कनाल 15 मरले का किया कब्रिस्तान रिजर्व

by
होशियारपुर, 2 फरवरी :    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार बेहतरीन कार्य कर रहा है। पंजाब के सभी जिलों में मुस्लिम समुदाय की मुख्य जरूरत कब्रिस्तान को रिजर्व किया जा रहा है। शुक्रवार को एडमिनिस्ट्रेटर एम.एफ फारुकी आई.पी.एस की तरफ से जिला होशियारपुर के गांव शेरगढ़ के मुस्लिम समुदाय के लोगों को 3 कनाल 15 मरले का कब्रिस्तान रिजर्व किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए जमील अहमद ने बताया कि 18 जनवरी को शेरगढ़ गांव सहित अस्लामाबाद और शांति नगर कालोनी के मुस्लिम समुदाय की तरफ से एडमिनिस्ट्रेटर जनाब एम.एफ फारुकी के साथ पी.ए.पी कांप्लेक्स में मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाया। जिसके बाद फौरन एस्टेट अफसर होशियारपुर को हिदायतें जारी की गई कि मुस्लिम समुदाय को नजदीकी एरिया में वक्फ बोर्ड की जगह पर कब्रिस्तान मुहैया करवाया जाए। उन्होने कहा कि इसके बाद स्थानीय मुस्लिम समुदाय की बड़ी समस्या दूर होगी।
एम.एफ फारुकी ने बताया कि वक्फ बोर्ड की तरफ से लगातार मुस्लिम समुदाय को कब्रिस्तान रिजर्व करके दिए जा रहे है और जिन जिलों में वक्फ बोर्ड की जगह मौजूद नहीं है वहां पर बोर्ड अपने फंड से अन्य जगह को खरीद कर उसे स्थानीय लोगों को कब्रिस्तान मुहैया करवा रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय को कब्रिस्तान मुहैया करवा कर उसे सुरक्षित करना हमारा मुख्य काम है। आने वाले दिनों में बोर्ड की तरफ से कई बड़े काम किए जा रहे है जिसका सीधा फायदा पंजाब के आम लोगों को भी होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल का साथी पपलप्रीत ग्रिफ्तार, डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा :पंजाब पुलिस और काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने सयुंक्त ऑपेरशन में किया अमृतसर के कत्थूनंगल से ग्रिफ्तार

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के चीफ खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सबसे करीबी साथी पपलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पपलप्रीत सिंह उसे...
article-image
पंजाब

महाकुंभ जा रहे 18 की मौत : CCTV फुटेज सील, 7 साल की बच्ची के सिर में कील घुसी, मौत

नई दिल्ली : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ की घटना में 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 14 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं।...
article-image
पंजाब

खानपुर और पंडोरी गांवों में 2000 क्षमता वाले बीएमसी का उद्घाटन : मिल्क फेड पंजाब के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल और नीलम रौड़ी ने संयुक्त रूप से किया

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के खानपुर और पंडोरी गांवों में 2000 क्षमता वाले बीएमसी स्थापित किए जिसका उद्घाटन मिल्क फेड पंजाब के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल और नीलम रौड़ी ने संयुक्त रूप से...
article-image
पंजाब

सीपीएम उमीदवार महिंदर कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया

गढ़शंकर – विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से सीपीएम नेता कामरेड महिंदर कुमार बद्दोआन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कामरेड दर्शन सिंह मट्टू व...
Translate »
error: Content is protected !!