वड़िंग ने लगा दिए बड़े आरोप : हिमाचल भाजपा विधायक और पंजाब के मंत्री की मिलीभगत से पठानकोट में हो रही माइनिंग

by

भोया । केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में देश और पंजाब को बर्बाद करके रखा दिया है और अब भारत-पाक युद्ध दौरान अमरिका के कहने पर घुटने टेक दिए। वहीं, जिला पठानकोट में हिमाचल प्रदेश के बीजेपी पार्टी से विधायक ने पंजाब सरकार से मिलकर अवैध माइनिंग का धंधा चला रखा है।

इसके बदले उक्त विधायक कहां किस-किस को करोड़ों रुपये भेजता है इसके बारे में कांग्रेस को पूरा पता है। लेकिन, कांग्रेस सरकार आने पर उक्त हिमाचल के विधायक हिमाचल का बार्डर पार करवा पठानकोट का एक-एक पैसा वसूल किया जाएगा।

ये बातें पठानकोट के हलका भोआ में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व विधायक जोगिंदर पाल की ओर से करवाए गए समारोह दौरान पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आप एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। वहीं, पंजाब सरकार नशा खत्म करने में भी नाकाम रही है, जबकि भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के कहने पर सरेंडर किया है।

वड़िंग ने कहा कि पठानकोट में हिमाचल प्रदेश के बीजेपी विधायक पंजाब सरकार से मिलकर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। एमपी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर राजनीतिक नेताओं पर नहीं सबसे पहले गलत काम करने वाले अफसरों पर कार्रवाई कर जेल में भेजेंगे। विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जेएंडके के मुख्यमंत्री अमर अब्दुल्ला पंजाब को पानी दें क्योंकि पंजाब जेएंडके के लोगों का पेट पालता है। कांग्रेस सरकार के सता में आने के बाद पंजाब को लूटने वालों पर कार्रवाई होगी।

साइकिल पर चलने वाले फार्म हाउस बनाने वाले उन नेताओं की इनवेस्टीगेशन भी जरूर होगी। पठानकोट समेत पूरे पंजाब में भगवंत मान, मंत्री कटारूचक्क और केजरीवाल के लोग माइनिंग को अंजाम दे रहे है। इस समय कांंग्रेस पार्टी के नेता और वर्कर बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पाकिस्तान में पंजाब के किसान को 1 महीने की सजा, 50 हजार रुपए जुर्माना : गलती से चला गया पाक सीमा में

फाजिल्का  :  जलालाबाद के गांव खैरे से लापता किसान के बेटे अमृतपाल सिंह को पाकिस्तान की कोर्ट ने सजा सुनाई है। अमृतपाल को विदेशी कानून 1946 के तहत एक महीने की सजा और 50...
article-image
पंजाब

SSP तरनतारन निलंबित : पंजाब उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन,

तरनतारन : पंजाब में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले निर्वाचन आयोग ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। तरनतारन की एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन भारत के खाते में आया मेडल : मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता ब्रॉन्ज

नई दिल्ली । पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन भारत के खाते में एक भी मेडल नहीं आया था। लेकिन पहले दिन मनु भाकर ने मेडल की आस जगाई थी। दूसरे दिन हुए फाइनल...
article-image
पंजाब

पंजाब में सफाई कर्मचारियों की नौकरी पक्की …2021 में संविदा पर नियुक्त किए गए कर्मचारियों को भी इस निर्णय का लाभ मिलेगा

चंडीगढ़   पंजाब में सफाई कर्मचारियों के लिए सरकार की ये बड़ी सौगात है. सरकार ने कहा कि संविदा पर पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ वर्ष 2021 में संविदा...
Translate »
error: Content is protected !!