वन अधिकार के पात्र लोगों को हक दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाएं : नेगी

by

वन अधिकार अधिनियम के दावों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें : जगत नेगी

एसडीएलसी-डीएलसी की बैठकें नियमित हों, दावों में देरी बर्दाश्त नहीं : नेगी

एएम नाथ। चंबा : वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत पात्र लोगों को उनके अधिकार दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। राजस्व, उद्यान, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों द्वारा प्रस्तुत दावों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामलों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
जगत सिंह नेगी शुक्रवार को बचत भवन में वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विधायक नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासियों को उनके वैधानिक वन अधिकार प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
बैठक में उन्होंने जिला प्रशासन को सभी हितधारकों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपमंडल स्तरीय कमेटी (एसडीएलसी) और जिला स्तरीय कमेटी (डीएलसी) की बैठकें नियमित अंतराल पर आयोजित करने को कहा।
जगत सिंह नेगी ने जिले में लोगों की ओर से भूमि के मालिकाना हक से संबंधित प्रस्तुत दावों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सीधे संवाद कर मामलों की स्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों के दावों के निस्तारण में प्रक्रिया संबंधी अनावश्यक देरी न हो।
विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए अधिनियम के तहत विभागीय कार्रवाई को पायलट परियोजना के आधार पर प्रभावी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों को वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वागत संबोधन में जिले में पात्र लोगों को वन अधिकार सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
उल्लेखनीय है कि वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत वन निवासी अनुसूचित जनजातियों और अन्य पात्र पारंपरिक वन निवासियों को वन भूमि पर स्व-खेती, आवास सहित विभिन्न व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकारों की मान्यता का प्रावधान है। व्यक्तिगत वन अधिकार के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा प्रस्तुत किया जाता है। वन अधिकार समिति (एफआरसी) की जांच और सत्यापन के बाद दावा ग्राम सभा के समक्ष रखा जाता है। ग्राम सभा की संस्तुति के बाद मामला एसडीएलसी और डीएलसी स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी युवा पर : डीएस ठाकुर

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में दूसरे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शुक्रवार को दूसरे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार लेगी 1300 करोड़ रुपये का ऋण

वित्त वर्ष में 1300 करोड़ का ऋण लेगी। 10 साल की अवधि के लिए यह ऋण लिया जाएगा। शनिवार को वित्त विभाग ने राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी की। विकासात्मक कार्यों पर खर्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंटीग्रेटेड रोड एसिडेंट डाटाबेस पर आयोजित होगी कार्यशाला 

एएम नाथ। चंबा, 7 फरवरी :   क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि  सड़क सुरक्षा माह   के अर्न्तगत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय चम्बा द्वारा  इंटीग्रेटेड रोड एसिडेंट डाटाबेस   (आईआरएडी)  के तहत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं : अमित शाह

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह तेलंगाना पहुंचे हुए हैं।अमित शाह ने इस...
Translate »
error: Content is protected !!