वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए जिले में व्यापक स्तर पर गतिविधियां करवाई जाएंगी : राकेश कुमार मीणा

by

 एडीसी ने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

होशियारपुर, 1 अक्तूबर: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के दिशा-निर्देशों के तहत अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिले में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, स्वास्थ्य देखभाल, आर्थिक सशक्तिकरण एवं जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां करवाने संबंधी रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) राकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न आर्थिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियां आयोजित की जानी हैं।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की मोतियाबिंद सर्जरी के लिए जांच एवं मूल्यांकन किया जाएगा। जांच के उपरांत पात्र वरिष्ठ नागरिकों की सर्जरी करवाई जाएगी तथा ऑपरेशन से पहले और बाद में होने वाले आवश्यक खर्च का वहन सरकार द्वारा किया जाएगा।

इसके अलावा आयुष विभाग के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग गतिविधियों की ट्रेनिंग भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए वृद्ध आश्रमों, पंचायत भवनों, कम्युनिटी सेंटरों तथा अन्य उपयुक्त सार्वजनिक स्थानों पर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी सेवाओं संबंधी जानकारी देने के लिए ब्लॉक एवं जिला स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग तथा वित्तीय लेन-देन संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम करवाने पर भी चर्चा की गई।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) राकेश कुमार मीणा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके सम्मानजनक एवं स्वस्थ जीवन को सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि योजना के तहत निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आपसी तालमेल के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के कार्यालय को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय के अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों की मोतियाबिंद सर्जरी संबंधी लगाए जाने वाले शिविरों की विस्तृत योजना एवं विवरण तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्राइमरी एवं सेकेंडरी), सिविल सर्जन कार्यालय के अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, एल.डी.एम., वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन होशियारपुर के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब की 2 महिलाएं गिरफ्तार : होटल में पुलिस की रेड – 2 महिलाओं को रेस्क्यू किया : कांगड़ा में देह व्यापार का भंडाफोड़

कांगड़ा : कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में रविवार देर रात छापेमारी की गई। पुलिस ने आर्मी कैंट अल्हीलाल के पास स्थित होटल से पंजाब की दो महिलाओं को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बैसाखी संग लोक रंग : राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 : तीसरी सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब, सुरों और रंगों से सराबोर हुआ हरोली

रोहित जसवाल।  ऊना,    बैसाखी की उल्लासमयी छटा और लोक संस्कृति की जीवंत धड़कनों के बीच राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या जनउत्सव में तब्दील हो गई। सांस्कृतिक संध्या में उमड़े जनसैलाब...
article-image
पंजाब

500 व 200 रुपए के नोट उड़ाए शादी में : आयकर विभाग की टीम ने घर-दफ्तर में दी दबिश

मोहाली। आयकर विभाग की टीम ने वीरवार को मोहाली में गिलको वैली के मालिक रणजीत सिंह गिल तथा उनके पार्टनर न पूर्व सरपंच रणधीर सिंह धीरा के आफिस व घर में छापा मारी की...
article-image
पंजाब

अकाली दल के पास अब नहीं बचा कोई विकल्प : कल स्वीकार होगा सुखबीर बादल का इस्तीफा

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल दस जनवरी को पार्टी प्रधान सुखबीर बादल सहित उन लोगों के इस्तीफे स्वीकार कर लेगा, जिन्होंने पिछले दिनों अपने इस्तीफे सौंपे थे। वर्किंग कमेटी ने अभी तक इन इस्तीफों को...
Translate »
error: Content is protected !!