वर्धमान ए.एंड ई. के ग्लोबल प्रेसीडेंट क्रिस्टाफर रेंडल एलट ने रैडक्रास कार्यालय का किया दौरा

by

होशियारपुर, 09 फरवरी:
सचिव रैडक्रास सोसायटी मंगेश सूद ने बताया कि वर्धमान ए. एंड.ई के ग्लोबल प्रेसीडेंट क्रिस्टाफर रेंडल एलट ने रैडक्रास सोसायटी कार्यालय का दौरा किया। इस दौरे के  दौरान उनकी ओर से वर्धमान सी.एस.आर प्रोजैक्ट के अंदर बनाए गए रैड क्रास स्कूल ऑफ वोकेशनल लर्निंग सैंटर जैसे कि कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, टाइप एंड शार्ट हैंड सैंटर, ब्यूटी एंड वेलनेस सैंटर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने इस लर्निंग सैंटर में मुहैया करवाई गई मार्डन मशीनरी व इंफरास्ट्रक्चर की सराहना की। इसके अलावा उनकी ओर से रैडक्रास की ओर से स्पैशल बच्चों के लिए चलाए गई कैंटीन के माडल व आइडिया की भी भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने भरोसा दिलाया वर्धमान ए एंड ई. ग्रुप हमेशा ही जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से शुरु किए गए प्रोजैक्टों में हमेशा अग्रणी होकर योगदान देता रहेगा। इस मौके पर कंपनी के एम.डी संजीव नरुला, डायरेक्टर तरुण चावला, नीरज एबट, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा, लेखाकार सर्बजीत, स्टैनो क्लर्क गुरप्रीत कौर के अलावा अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुन्नी डैम क्षेत्र में एक शव बरामद, पोस्टमार्टम हेतु भेजा : महिला की पहचान के लिए किए जा रहे प्रयास

एएम नाथ। शिमला/ सुन्नी/ – सुन्नी में डैम क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार सुबह एक शव बरामद किया गया है। सुबह सात बजे स्थानीय लोगों को डैम के एक किनारे...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ओवरसीज़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम शुरू करे: डा. राज कुमार चब्बेवाल ने की मुख्यमंत्री से अपील

सुंदर शाम अरोड़ा, पवन कुमार आदिया, सुरिन्दर कुमार शिन्दा, डिप्टी कमिश्नर समेत प्रख्यात शख़्सियतों की तरफ से संविधान निर्माता डा. बी.आर. अम्बेडकर को श्रद्धा के फूल भेट मुख्यमंत्री की तरफ से अनुसूचित जाति के...
article-image
पंजाब

टिब्बियां में सुनील चौहान ने गांव वासियों के सहयोग से पांच बैड को खोला कोविड केयर सैंटर कोरोना मरीजों के लिए अपनी चारों गाडिय़ों को वतौर अैबूलैंस के तौर पर उपयोग करने की घोषणा की

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गांव टिब्बियां में कोरोना से महिला की मौत होने के बाद समाज सेवी सुनील चौहान ने गांव वासियों के सहयोग से कोविड केयर सैंटर स्थापित कर दिया है। जिसे गांव बीनेवाल,...
article-image
पंजाब , समाचार

गैंगस्टर हैप्पी बाबा गिरफ्तार : एक .30 बोर स्वचालित पिस्तौल के साथ एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद – हैप्पी बाबा ने माना कि अमृतसर के क्षेत्र में कम से कम 100 अवैध हथियार बेचे

जालंधर:    पंजाब पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की गिरफ्तारी के साथ राज्य में योजनाबद्ध लक्ष्य हत्याओं को रोक दिया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया।  आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!