वर्ष का थीम “परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय”: विश्व जनसंख्या दिवस पर आरएच ऊना में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

by

ऊना, 11 जुलाई: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में आज विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डाॅ मंजू बहल ने बताया कि इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1989 में हुई थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य जनसँख्या सम्बन्धी कई मुद्दे जैसे परिवार नियोजन का महत्व, लैंगिक समानता, निर्धनता, मातृ स्वास्थ्य तथा मानव अधिकार के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष का थीम “परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय” है। पूरे विश्व में जनसँख्या के मामले में चीन पहले नम्बर पर तथा
इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ स्विंकी जैन ने परिवार नियोजन के गर्भनिरोधक साधन जिनमें कॉपर टी, कंडोम, हार्मोन रहित खाने वाली गोलियां, आपातकालीन गोलियां तथा गर्भनिरोधक टीका जिसमें महिला एक बार टीका लगवाने के बाद तीन महीने तक गर्भवती होने की चिंता से मुक्त रहती है के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर नंदा नर्सिंग संस्थान की छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता तथा पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई तथा इन सभी प्रतिभागियों को नकद पुरुस्कार देकर पुरुस्कृत किया।
उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन से मातृ मृत्यु दर में भी कमी आती है। स्वेच्छिक परिवार नियोजन सब का मानवीय अधिकार है, इससे देश का विकास होता है, गरीबी मिटती है तथा लोगों का जीवन स्तर ऊँचा होता है।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका निर्मला देवी, बीसीसी समन्वयक कंचन माला, नर्सिंग ट्यूटर श्वेता, जसलीन कौर, नेहा जस्सल, अनुराधा, कामिनी, स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता कर्मो देवी, ऊना अर्बन की आशा वर्कर सहित अन्य महिलाओं न भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी के मौत के मामले की सीबीआई जांच हो : जयराम ठाकुर

प्रदेश के कोने-कोने में नशा फैल रहा है और सरकार झूठे आंकड़े गढ़ रही हिमाचल की गाड़ियों पर हमले दुःखद, सरकार दे ध्यान एएम नाथ। शिमला : विधानसभा सत्र में संबोधन के बाद मीडिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांगला में वाहन खाई में गिरा, महिला की मौत, 3 घायल

एएम नाथ। किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में रविवार को सांगला संपर्क सड़क पर एक अत्यंत दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। पलिगचे के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की गारंटी “काठ की हांडी”, मोदी की गारंटी “सच्ची गारंटी” : जेपी नड्डा 

कुछ नही आया डालना जेबा में तो आना क्या’ नड्डा ने कांग्रेस नेताओं पर कसा तंजए एम नाथ। शिमला :.      मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एलन मस्क  दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति : 17.48 लाख करोड़ रुपये की उनके पास संपत्ति – मुकेश अंबानी दुनिया के 12वें अमीर व्यक्ति

नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है। इसके बारे में तो आप जानते होंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति किसके पास है। फोर्ब्स ने दुनिया के...
Translate »
error: Content is protected !!