वाद्ययंत्र व देवलु नाटी प्रतियोगिता का प्रथम चरण सम्पन्न : 16 वाद्ययंत्र एवं 5 देवलु नाटी दल दूसरे दौर के लिए चयनित, कल होगा फाइनल मुकाबला

by
मंडी, 19 फरवरी। मंडी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत देवधुन/वाद्ययंत्र एवं देवलु नाटी प्रतियोगिताओं का प्रथम चरण आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में देव समाज और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिला।
प्रतियोगिता के लिए बीते दिवस से लेकर आज तक कुल 108 देवताओं के बजंत्रियों ने वाद्ययंत्र प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण करवाया, जबकि देवलु नाटी प्रतियोगिता के लिए 18 देवताओं के देवलु दलों ने अपना नाम दर्ज कराया। प्रथम चरण में 83 दलों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के माध्यम से अपनी कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिनमें से 16 वाद्ययंत्र दल दूसरे दौर के लिए चयनित हुए। वहीं देवलु नाटी प्रतियोगिता में 7 देवताओं के देवलु दलों ने भाग लेकर पारंपरिक नाटी की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं, जिनमें से 5 दलों को अगले चरण के लिए चुना गया।
पारंपरिक नगाड़ों, करनाल, रणसिंघा एवं अन्य वाद्ययंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया। देवधुन की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के लिए गठित निर्णायक मंडल में मुरारी शर्मा, कृष्णा देवी और उमेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सर्व देवता समिति के महासचिव दिनेश शर्मा सहित देव समाज से जुड़े गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महोत्सव के अंतर्गत कल 16 वाद्ययंत्र एवं 5 देवलु नाटी दलों के बीच दूसरे दौर का फाइनल मुकाबला आयोजित होगा। फाइनल विजेताओं को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही छोटी काशी की समृद्ध देव संस्कृति और लोक परंपराओं का भव्य प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जुन्गा दशहरा मेला के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित : जुन्गा का दशहरा मेला इस क्षेत्र का एक ऐतिहासिक एवं बड़ा मेला–निशांत ठाकुर

शिमला 15 सितम्बर – अक्टूबर माह में होने वाले जिला स्तरीय दशहरा मेले जुन्गा के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आज तहसीलदार कार्यालय जुन्गा में उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत ठाकुर की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक बेटी के स्वागत में देहरा वासियों ने बिछाई पलकें : हरिपुर में स्वागत समारोह में उमड़ा लोगों का हुजूम, मिलने वालों की लगी लम्बी कतारें, मौके पर किया जनसमस्याओं का निदान

राकेश शर्मा  देहरा/तलवाड़ा :   विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद पहली दफा देहरा विधानसभा क्षेत्र के आधिकारिक दौरे पर पहुंची नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर का देहरा वासियों ने आज हरिपुर में पलके बिछाकर स्वागत किया। विधायक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

XEN सुरेंद्र धीमान का फूलों का गुलदस्ता देकर बीबीएमबी मजदूर भलाई संगठन, नंगल ने किया अभिनंदन

नंगल । बीबीएमबी मजदूर भलाई संगठन नंगल दुआरा अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता भवन निर्माण टाउनशिप मंडल  XEN टाउनशिप डिविजन का कार्यभार संभालने पर  सुरेंद्र धीमान को फूलों का गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भूपेन को मनाने में नाकाम हुए राहुल : 22 तारीख को बीजेपी ज्वाइन करेंगे बोरा

असम कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा के इस्तीफे को लेकर एक नया मोड़ आता दिख रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि वह 22 फरवरी...
Translate »
error: Content is protected !!