वाहन चलाने वाले नाबालिग के इलावा माता-पिता पर होगी कार्रवाई : हरपाल चीमा

by

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों पर सख्ती बरतने का फैसला किया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो केवल उसी के खिलाफ नहीं, बल्कि उसके माता-पिता, अभिभावक या वाहन मालिक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने चेतावनी दी कि अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया तो जिम्मेदारी सीधे उसके माता-पिता, अभिभावक या वाहन मालिक पर तय होगी।

1. भारी जुर्माना मौके पर लगाया जाएगा
2. वाहन का रजिस्ट्रेशन तुरंत रद्द किया जा सकता है
3. नाबालिग 25 साल की उम्र तक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अयोग्य घोषित होगा

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं। नाबालिग ड्राइविंग सिर्फ नियम तोड़ना नहीं, बल्कि दूसरों की जान से खिलवाड़ है। इसलिए सरकार ने इसके खिलाफ सबसे सख्त कदम उठाया है।

सरकार की नई व्यवस्था के तहत यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो सबसे पहले मौके पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित वाहन का पंजीकरण तत्काल रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। इतना ही नहीं, वाहन चला रहे नाबालिग को 25 वर्ष की आयु तक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या ऐसे मामलों की होती है, जिनमें बिना लाइसेंस या कम उम्र के चालक शामिल होते हैं। ऐसे हादसों में कई बार निर्दोष लोगों की जान चली जाती है। इसलिए सरकार का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों में जिम्मेदारी और जागरूकता पैदा करना है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को कम उम्र में वाहन चलाने की अनुमति न दें। उन्होंने कहा कि बच्चों की जिद या शौक के कारण उन्हें वाहन सौंपना भविष्य में बड़े हादसे का कारण बन सकता है। यदि अभिभावक स्वयं सतर्क रहेंगे तो सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

परिवहन विभाग का मानना है कि इस सख्त नीति के लागू होने के बाद नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही अभिभावक और वाहन मालिक भी अधिक जिम्मेदारी दिखाएंगे। सरकार ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाकर ऐसे मामलों की जांच की जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस पर हमला करने वाले 2 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 16 जुलाई:  गढ़शंकर पुलिस द्वारा गत दिनों पुलिस पार्टी पर हमला करने वाली 2 महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया । इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएचओ इस्पेक्टर जयपाल ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने 36 राज्यों-यूटी में बदले प्रभारी : पंजाब में अब पूनिया के साथ सहप्रभारी सचदेवा और अलका गुर्जर, हिमाचल प्रदेश का प्रभारी श्रीकांत शर्मा और दर्शना सिंह सह-प्रभारी होंगी

स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ की कमान, गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुघ को दी गई नई दिल्ली, 23 सितंबर। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी के...
article-image
पंजाब

जसविंदर भल्ला के निधन पर पवन दीवान ने गहरा शोक व्यक्त किया

लुधियाना, 22 अगस्त: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और लुधियाना कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार और महान हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला के निधन पर गहरा...
article-image
पंजाब

कालेवाल बीत निवासियों ने खुरालगढ़ जाने वाली संगत के लिए लगाया लंगर

गढ़शंकर : श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास महाराज जी का 649वां प्रकाश पर्व मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में जाने वाली संगत के लिए गांव...
Translate »
error: Content is protected !!