विकसित भारत केवल सपना नहीं, राष्ट्रीय प्रतिबद्धता : पठानिया

by

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में बोले हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, युवाओं को बताया परिवर्तन का आधार..कहा, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में राज्यों की भूमिका अहम

केंद्र-राज्य समन्वय से ही बनेगा विकसित भारत: कुलदीप सिंह पठानिया

  1. स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने का संकल्प है विकसित भारत 2047

एएम नाथ । चंडीगढ़ :  हरियाणा विधानसभा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन-2 सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विकसित भारत 2047 केवल एक राष्ट्रीय लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक मिशन है। उन्होंने कहा कि यदि देश को विकसित राष्ट्र बनना है तो राज्यों का समान रूप से विकसित होना भी आवश्यक है। केंद्र और राज्यों के संयुक्त प्रयासों से ही विकसित भारत 2047 का सपना साकार हो सकेगा।
पठानिया ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना की नींव देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग और बलिदान से रखी थी। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि स्वतंत्रता संग्राम का पहला बिगुल हिमाचल प्रदेश की धरती पर फूंका गया था। उन्होंने महान क्रांतिकारी बजीर राम सिंह पठानिया का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1848 में उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला संगठित विद्रोह किया था। मात्र 24 वर्ष की आयु में उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके बाद मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और महात्मा गांधी सहित अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों ने देश को आजादी दिलाई।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का विजन केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समृद्ध, समावेशी, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से उन्नत और पर्यावरणीय दृष्टि से टिकाऊ भारत का निर्माण करना है। इसके लिए कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका, मीडिया, नागरिक समाज और विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
पठानिया ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख को मजबूत करना, बेरोजगारी और गरीबी जैसी चुनौतियों का समाधान तथा केंद्र-राज्य संबंधों में सौहार्द विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि वे संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करें और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र सिंह कल्याण, राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उत्कृष्ट सत्र संचालन के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कुलदीप सिंह पठानिया को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में बस से 5.5 किलो चरस और 568 ग्राम अफीम बरामद : हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार

एएम नाथ। मंडी/ सोनीपत  :  मंडी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक प्राइवेट बस से 5.535 किलोग्राम चरस और 568 ग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट में हिमाचल को बड़ा झटका : उम्मीदों का पहाड़ और हाथ लगी निराशा

सुक्खू सरकार को लगा 40 हजार करोड़ का झटका 16वें वित्तायोग ने RDG ग्रांट की सिफारिश नहीं की एएम नाथ। ​शिमला : रविवार का दिन देश के लिए मिला-जुला रहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने की मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक : समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी नीतियां और फ्लैगशिप कार्यक्रम किए शुरू – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ : शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक कर सभी संबंधित विभागों की कार्य प्रणाली की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किशाऊ समझौते पर मुख्यमंत्री का भाजपा पर हमला, बोले- लड़ाई हमने लड़ी तो श्रेय भी हमारा : सुक्खू ने कहा- हिमाचल के हितों की कांग्रेस सरकार ने मजबूती से की पैरवी

नादौन के करनडोला में इसी साल खुलेगा देश का पहला एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज : मुख्यमंत्री  सुक्खू हमीरपुर, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते को लेकर भाजपा पर निशाना...
Translate »
error: Content is protected !!