विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करें सभी विभाग : मुकेश रेपसवाल 

by
एएम नाथ। चम्बा :   विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबंधित मामलों के निष्पादन में विभाग त्वरित कार्रवाई करें ताकि जनहित के विकास कार्यों को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जा सके। यह निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने वन मंजूरी से संबंधित मामलों के विषय में आयोजित 8वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए।
उपायुक्त ने कहा कि जिला चंबा का  बड़ा भाग वन विभाग के अधीन है इसलिए किसी भी विभाग की विकास योजनाओं को वन विभाग की मंजूरी संबंधी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वन मंजूरी के लिए लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण विकास कार्य से संबंधित मामलों को वन विभाग के साथ बेहतरीन समन्वय से कार्य करें तथा सभी विभाग आनलाइन जवाब देते समय संबंधित डीएफओ से वार्तालाप अवश्य करें ताकि विकास परियोजनाएं बार बार के आब्जेक्शन कारण लंबे समय तक लंबित न रहें।
बैठक में एडीएम अमित मेहरा, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान चंद, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला युवा सेवाएं व खेल अधिकारी रूपेश कुमार के अलावा लोक निर्माण विभाग, वन विभाग तथा नगर परिषद चंबा, चुवाड़ी, तथा डलहौजी के अधिकारियों सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी समेत 1,423 पदों की भर्ती : आयु सीमा में दो साल की छूट देने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : पेपर लीक प्रकरण के चलते दो साल से नौकरी का इंतजार कर प्रदेशभर के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। भंग कर्मचारी चयन आयोग के दौर से लटकी...
हिमाचल प्रदेश

9.47 करोड़ की पैनेल्टी, रिकवरी के लिए नोटिस : बाथड़ी के इस्पात उद्योग को

ऊना : हिमाचल के ऊना स्थित एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के एनफोर्समेंट विंग ने बाथड़ी के एक इस्पात उद्योग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.47 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई है। इस उद्योग को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा विकास के संकल्प के साथ काम करती है, जो कहती है करके दिखाती है – देश में मोदी के विकास की गारंटी, हिमाचल विकास करने वालों के साथ : जयराम ठाकुर

सेराज में जयराम ठाकुर ने कंगना के लिए मांगा वोट एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत में विकास की एकमात्र गारंटी नरेन्द्र मोदी हैं। केंद्र में दस सालों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 1253 कांस्टेबलों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र……आगामी दो महीनों में 800 और कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी,प्रदेश पुलिस सबसे आधुनिक, तेज और भरोसेमंद पुलिसः मुख्यमंत्री

एएम नाथ।  कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के पुलिस कॉलेज डरोह में ‘रोजगार संकल्प मेले’ के दौरान नवनियुक्त 1253 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!