विकासखडों में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समयावधि में करें पूर्ण – महेंद्र पाल गुर्जर

by

ऊना – सभी बीडीओ विकास खंडों में चल रहे विकास के विभिन्न कार्यों में तीव्रता लाकर उन्हें शीघ्र पूरा करें ताकि लोगों को लाभान्वित किया जा सके। यह बात कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने समस्त विकास खंड अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का भी व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ उठा सकें।
महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि पंचायतों में चल रहे मुख्य कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर उन्हें समयबद्ध पूरा करें। उन्होंने खंड विकास अधिकारयों को ये भी निर्देश दिए की वे बड़ा पार्क बनाने के लिए एक उपयुक्त स्थान चिन्हित करें ताकि पार्क निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों से दूसरी पंचायतें प्रेरणा लें और वे भी अच्छा कार्य करें। महेंद्र पाल गुर्जर ने बीडीओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तालाब निर्माण हेतू स्थान चिन्हित करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि पंचायतों में निष्क्रिय हो चुके तालाबों का भी जीरणोद्धार किया जाएगा। उन्होंने समस्त विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें।
बैठक में 12 नई ग्राम पंचायतें गेबट बेहड़, धंधड़ी, सारड़ा, कठोह, बल्ह खालसा, धतोल, चुल्हड़ी, दौबड़, पलियां, ब्रह्मपुर, समनाल व भैणी खड्ड में नए पंचायत घर निर्माण पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पीओ डीआरडीए नवीन कुमार, समस्त विकासखंड अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चुराह का सुमित पहलवान बना हिन्द केसरी : दिल्ली में आयोजित आल इंडिया स्कूल गेम्स में 72 किलोग्राम भार में गोल्ड मैडल जीता

एएम नाथ। चम्बा : दिल्ली में आयोजित आल इंडिया स्कूल गेम्स में चुराह के युवा सुमित पहलवान ने 72 किलोग्राम भार में गोल्ड मैडल जीत कर हिमाचल प्रदेश व चुराह का डंका पूरे भारतवर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

एएम नाथ । शिमला : भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। सोमवार को विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को भेजे पत्र में सदन में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चार शव निकाले आज एन.डी.आर.एफ द्वारा कम्पनी प्रागंण से : झाड़माजरी स्थित कम्पनी में राहत एवं बचाव कार्य जारी

एएम नाथ । सोलन( बद्दी)-  ज़िला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी के झाड़माजरी स्थित एन.आर. एरोमा कम्पनी में कार्यान्वित किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एन.डी.आर.एफ द्वारा कम्पनी प्रागंण से आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में 46 करोड़ से बनेगी प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बड्डल थोर में पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा की रोहित जसवाल।  देहरा, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डल थोर में जनसभा...
Translate »
error: Content is protected !!