विक्रमादित्य मंडी संसदीय क्षेत्र में रिकार्ड मतों से जीतेगें : पैसे के दम पर लोकतंत्र की हत्या करने वाले षड्यंत्रकारी जल्द ही सलाखों के पीछे – सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

शिमला, 19 अप्रैल :   मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर है और मजबूत है और वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पैसे के दम पर लोकतंत्र की हत्या करने वाले षड्यंत्रकारी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस मण्डी संसदीय सीट सहित प्रदेश की सभी लोकसभा व विधानसभा उप चुनावो में जीत हासिल करेगी।

शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मण्डी संसदीय क्षेत्र के नेताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हुए उस पर पार पाया है। उन्होंने कहा उनके छह विधायको ने पैसे के लिये अपना ईमान बेच दिया,इसके लिये प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नही करेंगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने 15 माह के कार्यकाल में कई उल्लेखनीय निर्णय कर जनता के हित में कार्य किये है। कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन जारी कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को 1500 रुपए की गारंटी भी पूरी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विकट आर्थिक परिस्थितियों के बाबजूद आपदा से प्रभावित लोगों की सरकार ने पूरी मदद की।

उन्होंने कहा कि मण्डी जिला सबसे ज्यादा आपदा प्रभावित रहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान न तो केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश को कोई विशेष आर्थिक मदद दी और न ही प्रदेश भाजपा के नेताओं ने राहत कार्यो में ही कोई सहयोग दिया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक षड्यंत्र के तहत कांग्रेस की राज्यसभा की एक सीट चुराई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देव भूमि है और लोग अब भाजपा को लोकसभा की चारों सीटों पर करारी हार देकर इसका हिसाब चुकता करेंगे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र से उन्होंने एक योग्य,अनुभवी युवा नेता विक्रमादित्य को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य मण्डी संसदीय क्षेत्र में रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता से चुनाव प्रचार में डटने व सरकार की 15 माह की उपलब्धियों को जनता के बीच प्रमुखता से रखने को कहा।  इससे पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मण्डी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी संजय दत्त ने पार्टी पदाधिकारियों से सभी ब्लॉकों में मजबूती के साथ ग्रासरूट में कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे हर हाल में पूरा करती है।

पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है और मण्डी संसदीय सीट पर भारी मतों से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में कांग्रेस नेताओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया।

लोक निर्माण मंत्री मण्डी संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उन्हें मण्डी लोकसभा चुनाव लड़ने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पार्टी व देशहित में वह मण्डी संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतर रहें है। उन्होंने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र उनकी जन्मभूमि के साथ साथ कर्मभूमि भी है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि सांसद के तौर पर उन्होंने अपने ढाई साल के कार्यकाल में सांसद निधि से मांग के अनुसार विकास कार्य पूरे किए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह सब एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिये उसी तरह कार्य करें जैसे उन्होंने उनके उप चुनाव के दौरान किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की चारों सीटों पर शानदार जीत हासिल कर देश मे एक बड़ा संदेश देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नंगल डैम पहुंचे भगवंत मान बोले- बीबीएमबी गुंडागर्दी पर उतारू – पंजाब बीजेपी के नेता भी स्थिति स्पष्ट करे : पंजाब-हरियाणा में पानी को लेकर बढ़ी रार

नंगल  :  सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को रूपनगर स्थित नंगल डैम का निरीक्षण किया। मान ने कहा कि हरियाणा ने अपने हिस्से के पानी का इस्तेमाल कर लिया है। पंजाब हरियाणा को हर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंबुलेंस 108-102 कर्मियों पर हड़ताल से पहले प्रशासन सख्त, एस्मा लागू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में 108 नेशनल एंबुलेंस सेवा और 102 जननी एक्सप्रेस सेवा को लेकर पैदा हुए संकट के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 25 दिसंबर की रात 8...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आज के बच्चे कल का भविष्य : नीना पठानिया

चम्बा, 30 नवंबर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरनोटा के प्रांगण में राष्ट्रीय सुरक्षा योजना (NSS) विषेश कैंप के समापन समारोह मे श्रीमती नीना पठानिया जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। श्रीमती नीना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकैप्स कॉलेज को एएनएम व पोस्ट बेसिक कोर्स स्वीकृतः प्रो. राम कुमार

नए कोर्सों की स्वीकृति के लिए प्रो. राम कुमार ने जताया सीएम जय राम ठाकुर का आभार ऊना, 31 दिसंबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!