विजटर वीजा पर गया सत्यम, न्यूजीलैंड पुलिस में बन गया अफसर : ईलाके का पहला युवक जो न्यूजीलैंड  पुलिस में अफसर बना

by
गढ़शंकर : सैला खुर्द से नरेंद्र कुमार गौतम व अंजना गौतम के बेटे सत्यम गौतम न्युजीलैंड विजटर वीजा पर गए थे और वहां पर अपने जीजा के साथ जेल में गए तो उनकी बाडी फिटनस देख कर जेल अधिकारी ने उसे पुलिस में अप्लाई करने को कहा तो सत्यम गौतम सभी टेस्ट कलीयर कर न्यूजीलैंड पुलिस में कोरेकशन आफिसर एंड ग्रेजूएटिड भर्ती हो गए। ईलाके में पहला युवक है जो न्यूजीलैंड पुलिस में कोरेकशन आफिसर एंड ग्रेजूएटिड भर्ती हुए।
                   सत्यम गौतम पांच अगस्त 2023 को न्यूजीलैंड अपनी बहन को मिलने गया था। सत्यम गौतम का जीजा वहां पर न्यूजीलैंड पुलिस में प्रिजन आफिसर के पद पर तैनात है। सत्यम गौतम अपने जीजे के साथ वहां पर जेल में गया तेा जेल अधिकारी ने सत्यम गौतम की बाडी फिटनेस से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सत्यम से कहा कि आप पुलिस में नौकरी के लिए आवेदन करें। जिसके बाद जीजा के कहने पर सत्यम ने न्यूजीलैंड पुलिस में नौकरी के लिए आवेदन कर दिया। जिसके बाद सत्यम रिटन टैस्ट, फिजीकल टैस्ट पास कर लिए। इसके बाद हुए मैडीकल टैस्ट में भी टोटल फिट आने के साथ साथ मैडीकल टैस्ट में सत्यम की मैडीकल रिर्पोट में वेजीटेरियन अल्कोहल फ्री बाडी का परिणाम आया। जिसके बाद न्यूजीलैंड पुलिस ने सत्यम को पांच साल का वर्क वीजा दे दिया और  वलकेरिया प्रिजन ते आवारमुटु के  परिसर में आयोजित समारोह में कोरेकशन आफिसर एंड ग्रेजूएटिड की डिग्री प्रदान की गई। इस दौरान उनके साथ सत्यम के जीजा अक्षय कुमार,बहन अंकिता गौतम, ताया अविनाश राय और ताई नीलम रानी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि पहली बार हुया कि विजटर वीजा पर गया युवक वहां पर पुलिस में आफिसर के पद पर भर्ती हो गया।
    सत्यम गौतम ने बारहवीं तक की पढ़ाई किंग एडवर्ड सकूल माहिलपुर में की थी और बीबीए रियात बाहरा कालेज होशियारपुर से की थी। विजटर वीजा पर जाने से पहले सत्यम एमबीए कर रहा था। कालेज में सत्यम को मिस्टर प्रफेकट का खिताव से भी नवाजा गया था। सत्यम जिम का शौकीन था और उसने हर्बल लाईफ डाइटिशियन का र्कोस किया था। सत्मय अपनी माता अंजना गौतम के साथ कासमेटिक एंड ज्वैलरी शाप पर हरबललाईफ का काम करता था। सत्यम के पिता नरेंद्र गौतम सैला खुर्द में अपना जर्नल स्टोर है और वह पत्रकारिता भी करते है।

 सैला खुर्द के परवेश गुप्ता, जीवन प्रकाश, सुरिंद्र अग्रवाल, रंजीत कुमार, पंकज सहदेव, करण राणा, दविंद्र राणा, राकेश बब्बू, दिनेश कुमार, अनिल गुप्ता, मखन सिंह और आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय ने सत्यम गौतम और उसके परिवार को वधाई देते हुए कहा कि इलाके के लिए यह गौरव की बात है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बातल विद्यालय में निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

योगेश चौहान । अर्की। उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय बातल में विद्यार्थियों के दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का...
पंजाब

पंजाब सरकार ने 11,782 करोड़ आबकारी राजस्व जुटाया

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राजस्व संग्रह में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है।  इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 11,200 करोड़ रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने ली बैठक

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 मार्च। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक आयोजित होगा। यह जानकारी एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों और सुरक्षा...
article-image
पंजाब

जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को झटका : पंजाब सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

चंडीगढ़ : खडूर साहिब के सांसद और एनएसए के तहत जेल में बंद अमृतपाल सिंह को झटका लगा है. पंजाब सरकार ने संसद सत्र के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए अस्थायी रिहाई...
Translate »
error: Content is protected !!