विजिलेंस ब्यूरो ने 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए ड्राइवर को किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़, 06 अगस्त । पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान मोहाली की एक ट्रैवल कंपनी में काम करने वाले ड्राइवर अमनदीप को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ड्राइवर अमनदीप को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। ड्राइवर ने पहले शिकायतकर्ता के खिलाफ पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उसने शिकायतकर्ता से समझौता करने के बदले 60 हजार रुपये मांगे। इसके बाद शिकायतकर्ता के अनुरोध पर सौदा 40 हजार रुपये में तय हो गया।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वाड-1 एसएएस नगर के पास संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और ड्राइवर को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में ड्राइवर के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना एसएएस नगर में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें लोगः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला चम्बा की मणिमहेश यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून से संबंधित तैयारियों बारे जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित : DC मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

 विभागीय अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एएम नाथ। चम्बा  :  मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदा व ख़तरे से संबंधित तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5-6 जनवरी को ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और अन्य हवाई गतिविधियों पर रहेगी पूर्ण पाबंदी

हमीरपुर 02 जनवरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हमीरपुर दौरे को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर 5 और 6 जनवरी को जिला हमीरपुर में पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक शूलिनी मेले का किया शुभारम्भ : मेला माता शूलिनी और उनकी बड़ी बहन देवी दुर्गा के मिलन का है प्रतीक

एएम नाथ।   सोलन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया। माता शूलिनी को समर्पित यह मेला आस्था और भक्ति का जीवंत...
Translate »
error: Content is protected !!