विदेशी पर्यटकों का अश्लील डांस, पार्टी में कर रहे नशा : X पर वीडियो को उत्तराखंड अकाउंट की तरफ से किया शेयर – अकाउंट की तरफ से लिखा गया, ‘नग्नता, फूहड़ता, ड्रग्स और अश्लीलता का मिश्रण

by

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू जिले में पड़ने वाले मशहूर पर्यटन स्थल कसोल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ टूरिस्ट अश्लील डांस और नशे करते दिख रहे हैं। उत्तराखंड नाम से बने अकाउंट ने X पर इस वीडियो को शेयर किया है। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसका कोई पता नहीं। X पर उत्तराखंड अकाउंट की तरफ से लिखा गया, ‘नग्नता, फूहड़ता, ड्रग्स और अश्लीलता का मिश्रण। हिमाचल प्रदेश निवासी भी राज्य को देवभूमि कहते हैं, लेकिन कसोल पार्वती वैली में ऐसे दृश्य आम हैं। क्या चंद पैसों के लिए सभ्यता, संस्कृति खत्म करना सही है?।’

सतलुज ब्यास टाइमस की पुष्टि नहीं करता के कहां की और कब की वायरल है वीडियो

वीडियो लेटेस्ट नहीं : वीडियो सामने आने के बाद कुल्लू के डीएसपी राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो लेटेस्ट नहीं लग रहा। फिर भी चौकी प्रभारी को कसोल एरिया की निगरानी और इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कसोल है इजराइल के टूरिस्टों की पसंद : कसोल में ज्यादातर विदेशी पर्यटक आते हैं। यह इजराइल के लोगों की पहली पसंद हैं। यह एरिया ड्रग्स के कारण दुनियाभर में काफी बदनाम है। मगर पिछले कुछ समय से अब सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। कसोल के खूबसूरत जंगल में नाइट मून पार्टी भी आम बात हो गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम भगवंत मान की गैर-मौजूदगी में सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल : आप सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर एफआइआर दर्ज : बताया गया भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट

चंडीगढ़ :पंजाब में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैर-मौजूदगी में सरकारी हेलीकॉप्टर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरासी में बादल फटा, रास्ते पर आया मलबा, मणिमहेश यात्रा पर रोक

एएम नाथ। चम्बा : श्री  मणिमहेश यात्रा के दौरान शनिवार देर शाम सुंदरासी में बादल फटने से हुए भूस्खलन से मलबा रास्ते पर आ गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है। हालांकि मलबे की चपेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के लिए नाबार्ड से 713.87 करोड़ रुपये की 73 योजनाएं स्वीकृत : मुख्यमंत्री….मुख्यमंत्री ने ऊना, हमीरपुर और सिरमौर जिला के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं को निर्धारित करने के लिए पहले दिन के पहले सत्र में ऊना, हमीरपुर और सिरमौर जिलों...
पंजाब

बीत ईलाके में आज बिजली सप्लाई सुवह दस से शाम तीन वते तक रहेगी बंद

गढ़शंकर। 66 केवी लाईन नवांशहर से डल्लेवाल की मैनीटैंस के कारण 66 केवी डल्लेवाल के अधीन पड़ते सभी 11 केवी फीडरों से बिजली सप्लाई आज 29 जनवरी को सुवह दस से शाम तीन वजे...
Translate »
error: Content is protected !!