विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी में मनाया गया पृथ्वी दिवस

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम विद्या मंदिर संस्थान की वरिष्ठ सदस्या और जानी मानी लेखिका प्रोफेसर नज़म रियाड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया| इस अवसर पर मनवीन सिंह संस्थापिका बियॉन्ड ऑय ट्रस्ट फाउंडेशन ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करते हुए छात्रों एवं उपस्थिति को पृथ्वी दिवस के महत्त्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में पृथ्वी में वातावरण में जो भारी उथल पुथल हो रही है, ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है और हर प्रकार का प्रदूषण बढ़ रहा है, उससे सम्पूर्ण जगत विनाश की ओर अग्रसर हो रहा है। इस स्थिति से तभी बचाव हो सकता है जब हम सब वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए अपनी जीवन शैली में कुदरत के नियमो के प्रति जागरूक होते हुए , परिवर्तन लाएं। उन्होंने कहा कि हमे प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए, उसकी जगह ऐसे पदार्थ इस्तेमाल में लाने चाहिए जो बायोडिग्रेडेबल हो एवं धरती माता में कम से कम कार्बन फूटप्रिंट्स छोड़ कर जाएँ और अधिक नुक्सान ना पहुंचाएं । उन्होंने हमें पृथ्वी के जल स्तर घटने और पीने वाले पानी की कमी की ओर इशारा करते हुए एक गंभीर चेतावनी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षा प्रोफेसर नज़म रियाड़ ने इस अवसर पर कहा कि इस संकटकालीन स्थिति से तभी बच सकते है अगर हम प्रकृति के नियमों का पालन करें और अपने बुज़ुर्गों की भांति सादगी से भरपूर जीवनशैली अपनाएं एवं मानवता की सेवा की तरफ अग्रसर हों। प्राइमरी स्कूल में हैड

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसंपर्क अभियान एक सिंतबर से शुरू : गुरनेक भज्जल

गढ़शंकर : सीपीआईएम की तहसील कमेटी की जनरल बॉडी की मीटिंग डॉक्टर भाग सिंह हॉल में करनैल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसे पार्टी के जिला सचिव और राज्य सचिवमंडल सदस्य गुरनेक सिंह भज्जल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पौंग डैम अधिकारियों को  पानी का डिस्चार्ज तकनीकी आधार पर करने के आदेश : मुख्य सचिव पंजाब ने पौंग डैम और मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

तलवाड़ा/मुकेरियां (होशियारपुर), 30 अगस्त: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर मुख्य सचिव पंजाब के.ए.पी. सिन्हा ने आज पौंग डैम और मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस मौके पर उनके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हे शक्ति दुबे …….जिस ने UPSC की परीक्षा में किया टॉप……किस विषय में दी थी परीक्षा

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला स्थान हासिल किया है. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम...
Translate »
error: Content is protected !!