विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की प्रथम सीढ़ी : किशोरी लाल

by
*बक्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ियार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न*
एएम नाथ। बैजनाथ, 29 नवम्बर : बक्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ियार में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की प्रथम और सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी है। बिना अनुशासन के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं जीवन में ऊँचे लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन, धैर्य और निर्धारित लक्ष्य के प्रति निष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा दी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पुस्तकों का अध्ययन और महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आयोजित होने वाले ऐसे समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करते हैं। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जागरूकता पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियां दीं। शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने विद्यालय को प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपए प्रदान करने की भी घोषणा की।
समारोह के दौरान विधायक किशोरी लाल ने चढ़ियार क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़कों की टारिंग का कार्य पूरा किया गया है तथा नई पेयजल योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है साथ ही चढ़ियार अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती व लैब की सुविधा शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस अवसर पर प्रधान भिरड़ी विजय कुमार, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जमवाल, एस एम सी प्रधान मदन राणा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, कार्यकर्ता सुभाष चंद राणा, नागेंद्र चंद कटोच, गुलाब सिंह, कमलेश राणा, विकास राणा, पुरूषोतम दास, हेमराज, शशि, करतार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में घायल हरोली के वीर सपूतों का उपमुख्यमंत्री ने जाना कुशलक्षेम

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 मई. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए हरोली विधानसभा क्षेत्र के दो वीर जवानों बाथू गांव निवासी बीएसएफ के उप निरीक्षक व्यास देव और छेत्रा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को 2,पंजाब को 10, हरियाणा को 5 नए आईएएस अधिकारी मिले …. देखिये पूरी लिस्ट

चंडीगढ़: उत्तर भारतीय राज्यों पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को 2023 बैच के क्रमशः 10, 5 और 2 नए आईएएस अधिकारी मिले हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2023 के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खंड पट्टा में वार्ड सदस्यों के लिए वीबीजी रामजी ऐप और पंचायती राज नियमों पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

पट्टा मेहलोग , 3 जुलाई (तारा) : विकास खंड कार्यालय पट्टा में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ पट्टा ब्लॉक कुलदीप सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण निदेशक, ग्रामीण विकास विभाग, हिमाचल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रेम आश्रम में विशेष बच्चों के साथ DC जतिन लाल ने बिताए आत्मीय पल

रोहित भदसाली। ऊना, 10 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को ऊना के प्रेम आश्रम का दौरा किया और वहां विशेष बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताए। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का...
Translate »
error: Content is protected !!