विद्यालय में सफाई व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान : DC मुकेश रेपसवाल

by

उपायुक्त ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल का किया स्थलीय निरीक्षण

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में भारी बरसात के कारण हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण किया तथा साथ में रावी नदी के किनारे जाकर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण व जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालय में बारिश से हुई क्षति का प्राक्कलन तैयार करना सुनिश्चित किया जाए ताकि मरम्मत कार्य किया जा सके। उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर विद्यालय की सुरक्षा, स्वच्छता और छात्रों की सुविधा से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय परिसर को बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए विद्यालय प्रबंधन प्राक्कलन तैयार कर मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करे ताकि रावी नदी की ओर से सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा सके।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि विद्यालय में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि बच्चों में किसी भी प्रकार की बीमारी की संभावना न रहे और परिसर में प्लास्टिक के निष्पादन को लेकर उचित कदम उठाए जाएं ताकि विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
उपायुक्त ने प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय से कहा कि समय-समय पर विद्यालय में आपदा प्रबंधन ड्रिल आयोजित की जाए जिसके लिए विद्यालय जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ मिलकर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि विद्यालय के चारों ओर सोलर फेंसिंग का प्रावधान करना सुनिश्चित किया जाए ताकि बंदर और अन्य जीव-जंतु परिसर में प्रवेश न कर सकें। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालय में प्रयोग होने वाले पेयजल की नियमित जांच की जाए ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर के चारों ओर पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर पुलिस गश्त करना भी सुनिश्चित किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति न बने और बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे।
उपायुक्त ने प्रधानाचार्य राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सरोल को निर्देश दिए कि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग के लिए शिविर आयोजित किया जाए। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया।
प्राचार्य विक्रम सचदेवा ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया और उपायुक्त को विद्यालय की पूरी व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और बताया कि वर्तमान समय में विद्यालय में 559 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यालय की व्यवस्था में और सुधार लाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
बैठक में जिला खाद्य एवं नागरिक उपभोक्ता मामले कर्ण कुमार, प्राचार्य विक्रम सचदेवा, प्रधानाचार्य बहुतकनीकी संस्थान पुनीत महाजन, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय हरपाल सिंह, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार, सहायक अभियंता जल शक्ति उपेंद्र कुमार शर्मा तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य वीरेंद्र ठाकुर और सुदेश कुमारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आत्मविश्वासी युवाओं की टकसाल बनेंगे राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 मई. हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच अब धरातल पर साकार रूप ले रही है। उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुनिहार क्षेत्र में स्थान उपलब्ध होने पर निर्मित होगा आधुनिक सुविधा युक्त अस्पताल – संजय अवस्थी

ग्राम पंचायत हाटकोट में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित कुनिहार  :   मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि सोलन ज़िला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती 2025 – 529 पुरुष एवं 268 महिला प्रतिभागी शारिरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण

रोहित जसवाल। ऊना : जिला ऊना मे दिनांक 11 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक पुलिस भर्ती 2025 आयोजित हुई। जिसमें कुल 5113 प्रतिभागियों के द्वारा हिस्सा लिया गया। जिसमें 3704 पुरुष प्रतिभागी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिलेशनशिप ऑफिसर के 176 पदों के लिए इंटरव्यू 25 को- राजेश मैहता

 बिलासपुर  : जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षिका वेलफेयर मार्ट बिलासपुर द्वारा रिलेशनशिप ऑफिसर के 176 पदों हेतू दिनांक 25 जनवरी 2024 को रक्षिका वेलफेयर मार्ट के...
Translate »
error: Content is protected !!