विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली

by
बेटी है अनमोल तथा शगुन योजना के लाभार्थियों को वितरित किए चेक, पोषण माह पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरोटा बगबां में आयोजित
एएम नाथ।  धर्मशाला 28 सितंबर, नगरोटा। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि सुख की सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्प है तथा इसी को ध्यान में रखते हुए योजनाएं एवं कार्यक्रम कार्यान्वित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधवा एवं एकल नारियों के उत्थान हेतु विधवा एवं एकल नारी आवास योजना लागू की है जिसके तहत पात्र महिलाओं को घर के निर्माण के लिए डेढ़ लाख के अनुदान का प्रावधान किया है।
शनिवार को नगरोटा बगबां में महिला एवं बाल विकास हिमाचल प्रदेश द्वारा पोषण माह के उपलक्ष्य ओबीसी भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कांगड़ा जिला में मिशन भरपूर कार्यक्रम भी आरंभ किया गया है जिसमें कुपोषित बच्चों को पौषाहार किट्स दी जा रही हैं ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने निराश्रित बच्चों के लिए भी सुखाश्रय योजना आरंभ की है तथा निराश्रित बच्चों को चिल्डन आॅफ स्टेट का दर्जा दिया गया है।
इस अवसर पर आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इस बार ऐतिहासिक रूप से 700 आवासों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई ताकि गरीब तथा निर्धन लोगों को आवास सुविधा मिल सके।
मुख्यातिथि ने बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 38 बेटियों को एफडी तथा शगुन योजना के अंतर्गत उन्होंने 39 लाभार्थियों को चेक वितरित किए।
इससे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पोषण माह के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बेटियों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में सभी को जानकारी दी।
आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं द्वारा पारंपरिक ऑर्गेनिक उत्पादों से तैयार व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। इन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने संस्कृति कार्यक्रमों, नाटकों में भाग लेने वालों को पुरस्कार बांटे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उन्होंने 31 हजार रुपए की राशि दी।
इस अवसर पर एसडीएम मुनीश शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष अंजना बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा राजेश कुमार, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका मौजूद रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में ई-कार्ट सेवा की शुरुआत, विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी : पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल

युवाओं को रोजगार और शहर को स्वच्छ बनाने में सहायक होगी ई-सेवा एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज नगर परिषद चम्बा द्वारा शुरू की गई ई-कार्ट सेवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना शिक्षक स्कूल 350 से घटकर 40 के आसपास रह गए, सिंगल टीचर स्कूलों की संख्या में भी काफी कमी – रोहित ठाकुर

 शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के सनबीम इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत शिमला, 30 अक्टूबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत सत्ती ने खानपुर में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, जन समस्याएं भी सुनीं

ऊना – छठे राज्य वितायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत खानपुर का दौरा किया और विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहजादे ने पत्नी के साथ भी कोई नहीं किया अच्छा व्यवहार : शहजादे को महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता- कंगना

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव है। मंडी संसदीय क्षेत्र में बीजेपी की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच चुनावी रण दिन-प्रतिदिन...
Translate »
error: Content is protected !!