विधानसभा अध्यक्ष 7 जुलाई को मानसून तैयारियों की करेंगे समीक्षा : कुलदीप सिंह पठानिया का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

by

6 जुलाई को छिंज मेला चलमा के होंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जुलाई से ज़िला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 6 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र भटियात की ग्राम पंचायत चलमा में आयोजित होने वाले छिंज मेले के मुख्य अतिथि होंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 7 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे बचत भवन में ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मानसून-2025 की पूर्व तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
इसके उपरांत वह अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के सफल आयोजन के दृष्टिगत मेला आयोजन समिति से संबंधित सभी ज़िला अधिकारियों एवं विभिन्न उप समितियों के संयोजकों के साथ बैठक करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 8 जुलाई को सिहुंता से शिमला को प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमालय परिवार ने तय की 2030 तक की कार्ययोजना, युवा सहभागिता और शोध पर रहेगा जोर

हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर बढ़ेगा हिमालय परिवार धर्मशाला में हिमालय परिवार की रणनीति संगोष्ठी, पर्यावरण से संस्कृति तक सामूहिक कार्य-ढाँचा तैयार एएम नाथ। धर्मशाला : हिमालय परिवार, हिमाचल प्रदेश की ओर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल ने सजा के तीसरे दिन की तख्त श्री केसगढ़ साहिब में ‘सेवा’ : बढ़ाई गई सुरक्षा

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की सजा का आज तीसरा दिन है।  बुधवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर में गोली चलने के बाद भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC कुल्लू तोरुल एस रवीश ने की जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता

कुल्लू 19 फरवरी  :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज बांदरोल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को पाठ्यक्रम की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद चंबा की त्रैमासिक बैठक आयोजित : जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल इत्यादि से संबंधित 56 मदों पर हुई चर्चा एएम नाथ।  चंबा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज बचत भवन...
Translate »
error: Content is protected !!