विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यकर्ताओं संग बनाई आगामी रणनीति 

by
एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ग्राम पंचायत मलुंण्डा के मलुंण्डा व बिहाली बूथ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के अंतर्गत आगामी रणनीति पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी एकजुटता का परिचय दें। रात-दिन एक कर दें। कांग्रेस की ओर कांगड़ा चम्बा लोकसभा सीट से जो भी उम्मीदवार दिया जाएगा सभी उसका समर्थन करें। उसे विजय बनाने के लिए कोई कसर नं छोडें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता कांग्रेस के डेढ़ साल के कार्यकाल में जो विकास हुआ है उसकी आमजन को जानकारी दें। कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गढ़शंकर (सह-आरोपी) गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार : 30,000 रुपये रिश्वत लेते सिपाही को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 जनवरी:  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर में तैनात एक सिपाही किंदर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

19 सितम्बर को टाऊन हॉल ऊना में लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – हुसन चंद

ऊना, 14 सितम्बर – भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चण्डीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यंगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किए...
हिमाचल प्रदेश

पलाही पुल के आस-पास जमा रेत-बजरी की नीलामी 13 को सुजानपुर में

हमीरपुर 07 दिसंबर। सुजानपुर के निकट पलाही में मैहली खड्ड पर बने पुल के आस-पास भारी मात्रा में जमा हुए लगभग 3.83 लाख मीट्रिक टन पत्थरों, रेत और बजरी को खुली बोली के माध्यम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो विधायकों पर दांव की तैयारी, मंडी से विक्रमादित्य लड़ेंगे! – बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ प्रतिभा सिंह ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई बात

विशेष रणनीति के तहत विधायकों के नाम किए आगे एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बेटे एवं हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ आज नई...
Translate »
error: Content is protected !!