विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सी.पी.ए भारत क्षेत्र, ज़ोन-2 के वार्षिक सम्मेलन समारोह में सीएम को किया आमंत्रित

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंटकर राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सी.पी.ए.) भारत क्षेत्र, ज़ोन-2 के वार्षिक सम्मेलन के शुभारंभ समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने इस स्नेहपूर्ण आमंत्रण के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन विधायी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने का महत्त्वपूर्ण अवसर है। मुझे विश्वास है कि देश के विभिन्न राज्यों से हिमाचल आ रहे गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति एवं परिचर्चा इसे और अधिक सार्थक बनाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने जोगिंद्रा बैंक सोलन मामला सीबीआई व ईडी को सौंपने हेतु राष्ट्रपति से की अपील

एएम नाथ। नई दिल्ली/शिमला : अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने माननीय राष्ट्रपति महोदय से जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन (हिमाचल प्रदेश) में कथित रूप से हुए अरबों रुपये के वित्तीय घोटालों, गबन, सार्वजनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति पट्टा की प्रथम बैठक आयोजित : एसडीएम बद्दी ने सभी सदस्यों को एन्टी चिट्टा की शपथ दिलाई

पट्टा मेहलोग, 27 जून (तारा) : विकास खंड कार्यालय पट्टा मेहलोग में नवगठित पंचायत समिति पट्टा की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडलाधिकारी (ना.) बद्दी डॉ. संजीव धीमान, खंड विकास अधिकारी पट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमण्डलाधिकारी सोलन ने बीडीसी सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

सोलन:  उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने आज यहां खण्ड विकास समिति सोलन के सभी 17 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। अजय यादव ने इस अवसर पर खण्ड विकास समिति सोलन के सभी नव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करना है मतदान हमें तो करना है मतदान : डॉ. जगदीश नेगी

सोलन : ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश नेगी उप...
Translate »
error: Content is protected !!