विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

by

प्रभावित परिवारों को प्रदान की 2 लाख 30 हजार की फौरी राहत

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आपदा प्रभावित गाँव रौणी, सुदली, चंबी, काकडार, भट्टी का दौरा कर वर्तमान स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया तथा 16 परिवारों को 2 लाख 30 हजार की फौरी राहत प्रदान की।


उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
उन्होंने उपमंडलीय प्रशासन को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।


कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिला के प्रवास के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वर्तमान स्थिति का जायजा लिया है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी लगातार जमीनी स्तर पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों को हर संभव राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद चेला, पूर्व उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तरुण मल्होत्रा, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, चुवाड़ी पारस अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरड़ा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

संकट मोचन मंदिर में हरी पत्तल पर मिलने लगा भंडारा

एएम नाथ। शिमला 02 सितंबर – जिला शिमला के स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में टोर की हरी पत्तल में श्रद्धालुओं को रविवार को भंडारा वितरित करने व्यवस्था आरंभ कर दी है। श्रद्धालुओं में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फायरिंग – महिला के घर गांव महितावपुर में कल देर रात फायरिंग : पुलिस ने 6 खोल किए बरामद..सात दिन में गढ़शंकर में तीसरी फायरिंग की घटना

गढ़शंकर l गांव महितावपुर में एक महिला के घर पर कल देर रात फायरिंग की गई। जिसका देर शाम को तब पता चला जब बच्चे कारतूसों के खोल लेकर घूमते दिखे तो पंचायत ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए पहला मतदान  पूर्वाभ्यास संपन्न : DC एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एएम नाथ। चंबा 24 अप्रैल :   लोकसभा निर्वाचन-2024  के सफल संचालन के दृष्टिगत उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत   पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजना में शामिल करने का आग्रह डॉ. जनक राज ने केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री से किया

एएम नाथ। चम्बा  :  पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने भारत के संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी से भेंट कर मणिमहेश यात्रा को केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रसाद योजना में...
Translate »
error: Content is protected !!