विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने खिरडीधार मेला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाग लिया

by

मेला आयोजन समिति नगाली को 41 हजार रुपए देने का किया ऐलान

पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा खिरड़ीधार क्षेत्र

एएम नाथ। चंबा ;  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज (सोमवार) तीन दिवसीय खिरडीधार मेला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाग लिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने छिंज मेला आयोजन समिति नगाली को मेले के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और अपनी ऐच्छिक निधि से 41 हजार रुपए की धन राशि देने की भी घोषणा की।


कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर कहा कि खिरड़ीधार क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न साहसिक पर्यटन गतिविधियों की शुरुआत के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मेले उत्सव और त्योहार हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं, ऐसे आयोजन मनोरंजन के साथ लोगों में सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ाते हैं ।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष का यहां पहुंचने पर मेला आयोजन समिति एवं स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।


विधानसभा अध्यक्ष को आयोजन समिति की ओर से शाल टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने इस दौरान रोचक कुश्ती मुकाबला का अवलोकन किया।


इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, तहसीलदार रमेश चौहान, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर नरेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

74.13 लाख की संपत्ति फ्रीज करने की पुष्टि : नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों की अवैध कमाई पर प्रहार

ज्वाली के लभ गांव में सात दुकानों वाला भवन और ट्रैक्टर कार्रवाई के दायरे में; नशा तस्करी से जुड़ी करीब 30.70 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर अब तक हो चुकी है कार्रवाई की पुष्टि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सुनील शर्मा बिट्टू ने किया शुभारंभ : प्रतियोगिता में प्रदेश भर के लगभग 190 खिलाड़ी ले रहे भाग

खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित कर रही है प्रदेश सरकार: सुनील शर्मा बिट्टू एएम नाथ।  हमीरपुर 5 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बुधवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली उत्सव के तीसरे दिन डॉग शो रहा मुख्य आकर्षण

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 अप्रैल :  राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण डॉग शो रहा, जिसका आयोजन पशुपालन विभाग द्वारा किया गया। इसमें लगभग 50 एनिमल लवर्स विभिन्न नस्लों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा-2 में लगाया जागरूकता शिविर : अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना : नरेंद्र कुमार

ऊना, 6 सितम्बर – समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत पर्यवेक्षक वृत रक्कड़ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा- 2 में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन ज़िला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!