विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

by
14 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के भवन निर्माण की रखेंगे आधारशिला
एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के 12 फरवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के जारी प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है।
विधानसभा अध्यक्ष के संशोधित प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी को संत रविदास जयंती के अवसर पर गाँव छलाडा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह इसके पश्चात दोपहर ज़िला ऊना के लिए रवाना होंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह ऊना में रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष 13 फरवरी को सुबह ऊना से मराड (रायपुर) को प्रस्थान करेंगे तथा ग्राम पंचायत रायपुर के तहत मराड गांव के लिए संपर्क मार्ग निर्माण की आधारशिला रखने के पश्चात दोपहर बाद मनहूता गांव में लाइब्रेरी का शुभारंभ भी करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतता में 14 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के भवन निर्माण की आधारशिला रखेंगे । इसके पश्चात वह ग्राम पंचायत टुंडी के तहत भराड़ी- कुरला संपर्क मार्ग निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 15 फरवरी को सुबह चंडीगढ़ प्रस्थान करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के नाम पर धोखा…110 किमी दूर से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, न मिली दुल्हन… न उसका घर, भाभी ने करवाया था देवर का रिश्ता

अमृतसर : एक दूल्हा बरात लेकर दूल्हन के घर पहुंचा लेकिन जब उसे हकीकत पता चली तो उसके होश उड़ गए। पंजाब के मोगा में अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्रदेश की 4 आईटीआई में शुरू किये हैं कृषि आधारित पाठयक्रमः राजेश धर्माणी

कन्दरौर में डेरीका फार्म के उद्घाटन अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर : नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर वार्ड नंबर-1 निवासी पानी की समस्या को लेकर : सत्ती

ऊना- मैहतपुर वार्ड नंबर 1 के निवासी पानी की समस्या को लेकर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से मिले और समस्या के निवारण की गुहार लगाई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग : कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेला में की शिरकत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उठाया लुत्फ

चंबा, 25 जून : कृषि एवं पशु पालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की धरती है। यहां पर आयोजित होने वाले मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!