एएम नाथ। धर्मशाला, 8 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज तियारा स्थित पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के आवास पर पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत के पुत्र सूर्यवीर सिंह और भाई अजय सिंह मनकोटिया से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विधानसभा अध्यक्ष ने परिवार के सदस्यों के साथ दुख की इस घड़ी में संवेदना साझा करते हुए कहा कि किसी प्रियजन को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की।
