विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व विधायक बी.के. चौहान के निधन पर जताया शोक

by

चम्बा , 29 नवंबर :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव बी.के. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बी.के. चौहान का आज तड़के दिल्ली में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। बी.के. चौहान वर्ष 2007 से 2012 और 2012 से 2017 तक दो बार हिमाचल के चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनका सराहनीय योगदान है। समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाएगा। पठानिया ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार का अपना खजाना खाली तो मंदिरों के खजाने पर नजर : भाजपा ने सुक्खू सरकार के फैसले पर उठाए सवाल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल आर्थिक संकट से जूझ रहा है और हिमाचल सरकार का खजाना भी खाली है. वही अब हिमाचल सरकार की मंदिरों के खजाने पर नजर है। प्रदेश में 35...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग राहत भत्ता योजना के तहत 130 करोड़ रुपये का प्रावधान : वर्तमान वित्त वर्ष में 227 पदों को भरने की प्रक्रिया पूर्ण

एएम नाथ। शिमला : समाज के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग तत्परता से कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगजनों की पहुंच हो आसान : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य पर एडीसी मनेश यादव ने किया आह्वान

हमीरपुर के एनजीओ भवन परिसर में आयोजित किया गया जिला स्तरीय समारोह हमीरपुर 03 दिसंबर। एडीसी मनेश यादव ने कहा है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों में दिव्यांगजनों की सुविधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

55 करोड रुपए के किए लोकार्पण व शिलान्यास : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान की उपस्थिति में बल्क ड्रग पार्क के कॉरपोरेट ऑफिस का किया शुभारंभ

ऊना, 20 नवम्बर – प्रदेश सरकार द्वारा पिछले 10 महीनों के दौरान किए गए प्रयासों की बदौलत वर्तमान में बल्क ड्रग पार्क से जुड़ी विकास परियोजनाएं जमीनी स्तर पर दिखने जा रही हैं। इसका...
Translate »
error: Content is protected !!