विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रिन और धलूं पंचायत पहुंचे बाली….बोले… पंचायतों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता, रिन और धलूं में हुए करोड़ों के विकास कार्य

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 14 फरवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर.एस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र की पंचायतों के समग्र विकास करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने आज नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रिन और धलूं पंचायतों का दौरा किया। बाली ने रिन में पंचायत भवन का शिलान्यास कर कार्य का विधिवत शुभारंभ करवाया। उन्होंने रिन में पंचायत भवन का शिलान्यास गांव के बुजुर्गों के साथ मिलकर किया। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 14 लाख की लागत से बनने वाले इस पंचायत भवन के बन जाने से गांव वासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पंचायत के लोगों को एक भवन में सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने पंचायत में युवाओं के लिए सार्वजनिक पुस्तकालय बनाने के लिए 5 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने रैत से डीपू सड़क वाया कुठेड नाला निर्माण के लिए 40 लाख रूपये देने की घोषणा की। इसके साथ पंचायत में 5 लाख रूपये की लागत से भव्य गेट बनाया जाएगा। आर.एस बाली ने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रिन और धलूं पंचायत में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निवारण किया।
उन्होंने बताया गत दो वर्षों में रिन और धलू पंचायत में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल तथा विद्युत की बेहतर सुविधा के लिए लगभग 3 करोड़ रूपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा नगरोटा में हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी पार्किंग बनाई जा रही है। जिसके बन जाने से यहां आने वाले हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ यहां शॉपिंग मॉल भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के बलधर में मॉडल आईटीआई निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा कि यहां मॉडल आईटीआई बनने से प्रदेश के युवाओं को विश्व स्तरीय तकनीकी शिक्षा मिलेगी।
यह रहे उपस्थित
इस दौरान एसडीएम नगरोटा बगवां मुनीश शर्मा, मान सिंह, अधिशाषी अभियंता राजीव शर्मा, विवेक ठाकुर, कमल चौधरी, एसडीओ अभिषेक भाटिया, बीडीओ लतिका, तहसील कल्याण अधिकारी दीपाली, प्रधान रमा देवी, पूर्व प्रधान रवीन्द्र सैनी, पूर्व प्रधान बलदेव, लेखराज, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा क्लब के सदस्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ उभर रही हैं नई पत्रकारिता चुनौतियां, मुख्य मीडिया को खबरों की सत्यता और सही जानकारी के लिए करने होंगे अधिक प्रयास —डीसी

रोहित भदसाली।  बिलासपुर, 17 नवंबर 2024: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा होटल लेक व्यू, बिलासपुर में किया गया। इस भव्य आयोजन में जिले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक देश-एक चुनाव – जेपीसी गठित, 31 सदस्यों की जेपीसी में अनुराग ठाकुर और प्रियंका गांधी का नाम शामिल

नई दिल्ली।  एक देश-एक चुनाव के लिए संयुक्‍त संसदीय कमेटी (जेपीसी) का गठन हो गया है. 31 सदस्यों की जेपीसी में अनुराग ठाकुर और प्रियंका गांधी जैसे सांसदों का नाम शामिल है. इस कमेटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से मिले विभिन्न जिलों के एपीएमसी अध्यक्ष : किसानों-बागवानों के लिए सराहनीय योजनाओं पर जताया आभार : अजय शर्मा

एएम नाथ। हमीरपुर 24 अप्रैल। कृषि उपज मंडी समिति हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बुधवार को शिमला में प्रदेश के अन्य जिलों की कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक और सैनिक स्कूल हमीरपुर के बड़सर के बणी में खुलेगा : अविनाश राय खन्ना

हमीरपुर : प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का हमेशा ख्याल रखा है । हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री पोषण...
Translate »
error: Content is protected !!