विधायक कमलेश ठाकुर ने शेर लुहारा पंचायत में सुनीं जन समस्याएँ : कहा – जन सेवा ही मेरा संकल्प

by

स्थानीय मुद्दों के त्वरित निवारण के दिए निर्देश
राकेश शर्मा, देहरा/तलवाड़ा :  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज शेर लुहारा पंचायत का दौरा किया, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न जनसमस्याएँ सुनीं तथा उनके समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।


उन्होंने कहा कि अपने कुल बजट का लगभग 60 प्रतिशत बजट हरिपुर क्षेत्र की पंचायतों के विकास कार्यों पर व्यय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र की सभी 55 पंचायतों को 10 से 12 लाख रुपये तक की राशि सड़क, रास्तों और अन्य जनहित कार्यों के लिए स्वीकृत की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग देहरा से बंगलामुखी मंदिर रोड पर सड़क व नालियों की मरम्मत कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा और इसके लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन देने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए हिमाचल सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरिपुर दोसडका क्षेत्र में एक सर्किट हाउस निर्माण करेंगें, जो देहरा के सर्किट हाउस की तर्ज पर होगा। इसके अतिरिक्त हरिपुर ग्राउंड के लिए 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है,
विधायक ने यह भी बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा हरिपुर को आदर्श अस्पताल घोषित किया गया है, जिसके लिए उन्होंने डॉक्टर व स्टाफ के आवास के लिए 2 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर दराज न जाना पड़े।


उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में बिजली और पानी की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। वोल्टेज की कमी से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के लिए विद्युत बोर्ड को आवश्यक निर्देश दिए गए ।

उन्होंने बताया कि हरिपुर दोसड़का से पिल्लू–भटियाला रोड का कार्य 30 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया है, वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 करोड़ रुपये की लागत से दो नई सड़के — बनखंडी–वासा मेहवा रोड और बनखंडी–नौशहरा रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बलवीर ठाकुर, तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, वन मंडल अधिकारी सनी वर्मा, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड अरविंद धीमान, प्रधान शेर लुहारा सपना देवी, उपप्रधान अनुराग ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम,
पूर्व कांग्रेस महासचिव इंद्रजीत शर्मा, प्रधान बनखंडी विजय, पूर्व प्रधान अमी चंद, अश्विनी धीमान,पूर्व उपप्रधान संजीव गुलेरिया सहित पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में आरंभ हुआ मुंह-खुर रोग के विरुद्ध टीकाकरण अभियान, 45 दिन में जिला ऊना में 1.35 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण, पहले दिन लगे 3255 टीके

ऊना 12 नवंबरः पशुओं को मुंह-खुर रोग से बचाने के लिए जिला ऊना में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। आज से पशु पालन विभाग की टीमों ने टीकाकरण आरंभ किया, जिसके तहत पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : अमित मैहरा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित एएम नाथ। चंबा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयुष विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय योग शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एसडीएमएफ के उपयोग बारे समीक्षा बैठक आयोजित

राज्य आपदा प्रबंधन फंड से स्वीकृत कार्यों को मार्च-2026 तक पूरा करें विभाग : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  राज्य आपदा प्रबंधन फंड के उपयोग बारे जिला मुख्यालय चंबा में एक समीक्षा बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटीटीआई के वार्षिक समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान : स्वच्छता व विकास का दिया संदेश

बीबीएन 13 मई (तारा) : औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के बद्दी इंफ्रास्ट्रक्चर यूनिट के तहत संचालित बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (बीटीटीआई) में बुधवार को वार्षिक समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि...
Translate »
error: Content is protected !!