विधायक जिंपा ने राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक राहत कार्यों की समीक्षा की

by

जिम्पा ने कहा …बाढ़ प्रभावितों तक पहुंचाई जाए शीघ्र राहत व मुआवजा

– प्रति एकड़ 20,000 रुपए मुआवजा ऐतिहासिक फैसला, मुख्यमंत्री का जताया आभार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज तहसील कार्यालय में राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की ओर से बाढ़ पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए किसानों को उनकी फसलों के नुकसान की भरपाई हेतु प्रति एकड़ 20,000 रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है, जो पूरे देश में अब तक का सबसे अधिक मुआवजा है। जिंपा ने कहा कि यह फैसला मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और किसान हितैषी सोच का प्रमाण है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा राज्य सरकार का विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी नीतियों से ही पीड़ित परिवारों को राहत मिल रही है।

विधायक जिंपा ने बताया कि जिन लोगों के मकानों को नुकसान हुआ है, उनका आकलन राजस्व विभाग के अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर कर रहे हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि इस कठिन समय में जिला प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं और स्थानीय लोग मिलकर राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जो कि बेहद सराहनीय है। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं और वालंटियर्स का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग प्रशंसनीय है। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, तहसीलदार भीम सेन, राजन सैनी, ब्लाक अध्यक्ष जसपाल सुमन, पंच राजिंदर, सरपंच प्रीतपाल, मदन लाल, अमनदीप सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संभाल लो माता-पिता, भगवान खुद मिल जाएगा की मुहिंम तहत समाज सेवक चरणप्रीत सिंह लाडी का ट्रस्ट द्वारा किया गया विशेष सम्मान

गढ़शंकर 31 मार्च  : शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा संस्था के प्रधान दर्शन सिंह मट्टू की अगुवाई में शुरू की गई मुहिम ‘संभाल लो माता-पिता, भगवान खुद मिल जाएगा’ के तहत आज...
article-image
पंजाब

आज़ाद रंग मंच फगवाड़ा ने एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में नशा विरोधी नाटक का किया आयोजन

गढ़शंकर, 16 दिसंबर:  आज़ाद रंग मंच कला भवन, फगवाड़ा की टीम द्वारा एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में बीबा कुलवंत द्वारा लिखित नाटक “इह केही रुत ऐ” प्रस्तुत किया गया। नाटक का मुख्य उद्देश्य...
article-image
पंजाब

9 र्बोड आफ डायरेकटरज जाएगे चुने, 18 अगस्त को होगे नामांकन पत्र दाखिल : दी होशियारपुर केंद्री सहिकारी बैंक लिमटिड होशियारपुर के र्बोड आफ डायरेटरज का चुनाव 29 अगस्त को

होशियारपुर। दी होशियारपुर केंद्री सहिकारी बैंक लिमटिड होशियारपुर के बोर्ड आफ डायरैकटरज के 9 डायरकैटरज का चुनाव 29 अगस्त, 2022 को होगा। जिसके लिए चुनाव प्रक्रिया का जारी कर दिया गया। जिसके तहत मैंबर...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल होशियारपुर में खोला जाए डे-केयर कैंसर सेंट रः डा. अजय बग्गा

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :   कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए भारत सरकार साल 2025-26 दौरान देश के 200 जिला स्तरीय अस्पतालों में डे-केयर कैंसर सेंटर, खोलने जा रही है। डे-केयर कैंसर...
Translate »
error: Content is protected !!